आगराउत्तर प्रदेश

भीमनगरी महोत्सव में भाजपा सरकार के दो मंत्री आएंगे

आगरा। आगरा में आंबेडकर जयंती के अवसर पर चल रहे तीन दिवसीय भीमनगरी महोत्सव में भाजपा सरकार के दो मंत्री शिरकत करने वाले हैं। आज महोत्सव के दूसरे दिन केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल तो 16 अप्रैल को यूपी सरकार में मंत्री असीम अरुण भीमनगरी महोत्सव में शामिल होने आगरा आएंगे।

आगरा में आंबेडकर जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय भीमनगरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। 1996 से प्रत्येक वर्ष आंबेडकर जयंती के उपलक्ष में चलने वाले इस महोत्सव में कोई न कोई बड़ी हस्ती शिरकत करती रहती है। इसी के मद्देनजर इस बार भी भाजपा सरकार के दो मंत्री भी इस महोत्सव में शिरकत करने आने वाले हैं।

आपको बता दें, आज 15 अप्रैल को केंद्र सरकार में संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिल्ली से आगरा आने वाले हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज शाम दिल्ली से आगरा आएंगे और फिर महोत्सव में शामिल हो रात करीबन 10:30 पर वापस रवाना हो जाएंगे। इसके बाद 16 अप्रैल को यूपी सरकार में समाज कल्याण और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग मंत्री असीम अरुण का भीमनगरी महोत्सव में आना तय हुआ है। जानकारी के अनुसार, असीम अरुण 16 अप्रैल की रात्रि को कानपुर से आगरा आकर महोत्सव में शामिल होंगे। फिर वह 17 अप्रैल को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं का निरीक्षण कर वापस कानपुर के लिए रवाना हो जायेंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button