अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरधर्म-आस्था

कल अर्थात 9 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर जिले में आयोजित होगें भव्य कार्यक्रम।

रामजानकी एवं हनुमान मंदिरों में कराया जाएगा वाल्मीकि रामायण पाठ।

अमेठी 08 अक्टूबर 2022, शासन के निर्देशानुसार जनपद में 09 अक्टूबर 2022 को आदि काव्य रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि जयन्ती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एके सिंह ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को हनुमान मंदिर उल्टा गढ़ा माफी, राम जानकी मंदिर सब्जी मंडी मुसाफिरखाना, राम मंदिर इंडोगल्फ, हनुमानगढ़ी रामगंज भरतगंज थाना पीपरपुर, देवीपाटन मंदिर कस्बा अमेठी तथा हनुमानगढ़ी तिलोई में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती को जनपद में भव्य रूप से मनाया जाये। वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों का व्यापक प्रचार प्रसार व आमजन मानस को इससे जोड़ने के लिये महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मन्दिर आदि पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत 8, 12 व 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण पाठ के कार्यक्रम किये जाये। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर संबंधित मंदिरों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाये, आयोजन स्थल पर पीने के पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व मन्दिर की साज-सज्जा का उचित प्रबन्ध किया जाये, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाये। 

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button