उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

बड़े मंगल पर आज बदली रहेगी लखनऊ की यातायात व्यवस्था, इन रूट पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें

लखनऊ, शहर में बड़ा मंगल पर प्रमुख मंदिरों व अन्य जगहों पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नया एवं पुराना हनुमान मंदिर अलीगंज व हनुमान सेतु मंदिर पर मुख्य रूप से मेले का आयोजन होगा। इसलिए सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार रात मेला खत्म होने तक पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने सोमवार देर शाम को दी। यह व्यवस्था प्रत्येक बड़ा मंगल पर लागू रहेगी। इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबन्धित मार्ग पर एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सूचना देनी होगी।

यहां रहेगी रोक

– सीतापुर रोड से रोडवेज व सिटी बसें पुरनिया एवं डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से कपूरथला व आईटी चौराहा की तरफ रोक रहेगी।

– कैसरबाग व हजरतगंज की ओर से भारी वाहन सुभाष चौराहे से आईटी, कपूरथला की तरफ नहीं जाएंगे।

– कुर्सी रोड की ओर से विष्णुपुरी कालोनी व हीवेट पालीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा से नीरा नर्सिंग होम की ओर नहीं जाएगा।

– आईटी चौराहा से रोडवेज व सिटी बसें विवेकानंद पॉलीक्लीनिक निराला नगर से विवेकानंद ओवरब्रिज से कपूरथला होते हुए अलीगंज की तरफ नहीं जाएंगी।

– अलीगंज सहारा टावर (नगर निगम जोन-3 कार्यालय) तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर रोक रहेगी।

– आईटी व निरालानगर से निरालानगर तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर रोक रहेगी।

– छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला की ओर रोक रहेगी।

– साईं मंदिर अलीगंज तिराहे की ओर से कपूरथला चौराहा की ओर रोक रहेगी।

– अल्कापुरी तिराहे से कपूरथला चौराहा की ओर रोक रहेगी।

 

 

– सुशीला देवी स्मृतिका से शालीमार कट से हनुमान सेतु की तरफ रोक रहेगी।

– आईटी चौराहा की तरफ से हनुमान सेतु मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

– क्लार्क अवध तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

– मोतीमहल तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं

– ये वाहन मड़ियांव ओवरब्रिज से पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से ओवरब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा से टेढ़ी पुलिया, विकास नगर मोड़, रहीमनगर, वायरलेस चौराहा महानगर, बादशाहनगर, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग होकर जाएंगे।

– ये वाहन सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल से दाएं डालीगंज व पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे से मड़ियांव, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर होकर जा सकेंगे।

 

 

– ये यातायात हीवेट पॉलिटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकंदरबाग होकर जाएगा।

– ये बसें अयोध्या रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पालीटेक्निक से विष्णुपुरी होकर जाएंगी।

– ये वाहन सहारा टावर तिराहे से दाएं 50 मीटर आगे तिराहे से बाएं सहारा टावर के पीछे से साईं मंदिर तिराहा से दाएं निरालानगर ओवरब्रिज होते हुए जाएगा।

– निरालानगर तिराहे से बाएं चौराहा नंबर आठ से डालीगंज रेलवे क्रॉसिग ओवरब्रिज, अल्कापुरी, पुरनिया होते हुए जाएगा।

– वायरलेस चौराहा से सेन्ट्रल बैंक होकर जा सकेंगे।

– ये वाहन तिराहे से बाएं प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टॉवर होकर जाएंगे।

– ये वाहन अल्कापुरी ओवरब्रिज, चौराहा नंबर आठ होकर जा सकेंगे।

– ये वाहन शालीमार कट दाएं होते जाएंगे।

– ये वाहन डालीगंज पुल चौराहा व निशातगंज होकर जा सकेंगे।

– ये वाहन क्लार्क अवध तिराहा से सुभाष चौराहा से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, एसबीआई होकर जाएंगे।

– ये वाहन मोतीमहल तिराहा से एसबीआई तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा से सुभाष चौराहा होकर जाएंगे।

– पीएनटी बालू अड्डा, सिकंदरबाग की तरफ से हनुमंतधाम मंदिर जाने के लिए मोतीमहल तिराहा, एसबीआई तिराहा से सुभाष व परिवर्तन चौक से क्लार्क अवध तिराहा होकर जाना होगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button