उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

सांप पकड़ने की जिद्द में पूर्व प्रधान की गई जान, डसने के बाद भी दोहराया ये काम

जैतीपुर (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर में सांप पकड़ने का शौक पूर्व प्रधान देवेंद्र मिश्रा की मौत का कारण बन गया। एक व्यक्ति के घर में सांप निकलने की सूचना पर मरुआझाला के पूर्व प्रधान देवेंद्र मिश्रा पहुंच गए और सांप का पकड़ लिया। करीब डेढ़ घंटे तक सांप से वह खेलते रहे। इस दौरान लोग उनका वीडियो भी बनाते रहे। इसी बीच सांप ने उन्हें डस लिया। दो दिन तक देसी इलाज करने के बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

पूर्व प्रधान देवेंद्र मिश्रा (45) सांप पकड़ने में बहुत माहिर थे। गांव या आसपास कहीं सांप निकलने की जानकारी मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंच जाते थे और सांप पकड़कर जंगल में छोड़ देते थे। गुरुवार को गांव के ही रविंद्र के यहां एक सांप निकला था। सूचना मिलते ही देवेंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसानी से सांप को फन के पास से पकड़ लिया।

वह करीब डेढ़ घंटे तक सांप को लेकर यहां-वहां टहलते रहे। कभी किसी बच्चे के गले में सांप डाल दिया तो कभी किसी को दिखाने पहुंच गए। इसी दौरान पकड़ ढीली होते ही सांप ने उनके हाथ में काट लिया। सांप के डसने के बावजूद देवेंद्र ने दोबारा उसे पकड़कर एक बर्तन से ढक दिया। बाद में बर्तन के नीचे सांप की मौत हो गई।

वहीं पूर्व प्रधान घर आकर देसी पद्धति से अपना दो दिन तक इलाज करते रहे। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गई। उनके पांच बेटे हैं। चार बेटे मजदूरी करने के लिए बाहर रहते हैं। वहीं पत्नी संतोष और छोटा बेटा घर में रहते हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button