उत्तर प्रदेशलखनऊ

अबकी बार लखनऊ बोले पांच लाख पार, लोकसभा चुनाव की बनाई रणनीति

लखनऊ। आउटर रिंग रोड,डीआरडीओ लैब ब्रह्मोस मिसाइल मैन्युफैक्चर यूनिट, टर्मिनल 3 एयरपोर्ट, विश्वस्तरीय गोमती नगर रेलवे स्टेशन, फ्लाईओवर्स, ओपन जिम जैसी अनेक बहुउद्देशीय योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर विभागों और प्रकोष्ठों की बैठक शनिवार को हजरतगंज स्थित हलवासिया में की गई। जिसमे भाजपा नेता नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, लोकसभा चुनाव संयोजक, एमएलसी मुकेश शर्मा, सह संयोजक पुष्कर शुक्ला और राकेश श्रीवास्तव ने लोकसभा चुनाव की आगामी रणनीति बनाई।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि अबकी बार लखनऊ बोले 5 लाख पार। कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी निष्ठा के साथ लोकसभा चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निर्वाह करे और संबंधित लोगो के साथ अलग अलग जगहों पर बैठक कराए। सभी विधानसभाओं में मण्डल, वार्ड स्तर पर योजनाओ के लाभ, विकास कार्यों की चर्चा करना है।

आउटर रिंग रोड बनने से शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी और बड़े बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित होने से रोजगार का सृजन होगा। लखनऊ के नगर वासियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए पार्क में ओपन जिम लगाया गया। वृहद स्तर पर अटल स्वास्थ्य मेला, रोजगार मेलो का आयोजन किया गया, महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए महिला सिलाई मशीन केंद्र प्रशिक्षण केंद्र खोले गये। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि तय लक्ष्य को पूर्ण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।

पूरी निष्ठा के साथ बैठको की योजना संरचना बनाकर प्रचार प्रसार करते हुए शत प्रतिशत मतदान करने को प्रेरित करे।
जिस शहर की कनेक्टिविटी जितनी अच्छी होगी उस शहर का उतनी ही तेजी से विकास होता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, यूपीआई पेमेंट गेटवे, वैक्सीन का शोध, डिजिटल इंडिया के साथ हर क्षेत्र में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर हो चुका है ।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button