उत्तर प्रदेशगोण्डा

पर्यावरणविद सन्तोष बाजपेयी की अनूठी पहल, वर-वधू ने रोपित किया आम का पौध

गोंडा। अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता की पुत्री प्रीती गुप्ता निवासी रानी बाज़ार का परिणय आलोक कुमार गुप्ता पिता स्वर्गीय सूरज लाल गुप्ता चौक बाजार निवासी शादी के अवसर पर आम का पौधा जयमाल के बाद मिट्टी के गमले में प्रतीक रूप में पर्यावरणविद सन्तोष बाजपेयी के मार्गदर्शन में राजा मैरिज हाल गोंडा में रोपित किया। और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। बाद में इस परिणय पौध को उपयुक्त स्थान पर रोपित कर हर तीन महीने में सेल्फी भेजनी होती है।

श्री बाजपेयी ने कहा कि अब लोग अपने शुभ दिनों पर पौधरोपण करने के अभियान में शामिल होने लगे है। रिस्तेदार तथा उपस्थित सभी लोगों ने भी अपने बच्चों के शुभ अवसरों पर पौध रोपित करने का संकल्प लिया। सन्तोष बाजपेयी लोगों को जन्म दिन, शादी के समय शुभ अवसरों पर पौध लगाने का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने सभी शुभ अवसरों पर पौध लगाने की बात की। अब वृक्षारोपण संस्कार के रूप में अपनाया जाने लगा। यही सपना वृक्ष मित्र नाम से मशहूर सन्तोष बाजपेयी का साकार हो रहा है।

3 जून 1990 से जीवन बचाओ आंदोलन सन्तोष कुमार बाजपेयी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। मानव में हीन हो रही पर्यावरण संवेदना को समाज के प्रत्येक नागरिक में जाग्रत करना। 30 जून 2001 को अपनी शादी के अवसर पर परिणय पौध की ‌शुरुवात श्री बाजपे्यी ने की अब हर शादी के अवसर पर वर कन्या से लगवाते हैं परिणय पौध। इन्हीं प्रयासों के लिए श्री बाजपेयी को 2002 का इन्दा प्रियदर्शनी वृक्ष मित्र राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। वर पक्ष कन्या पक्ष के लोगों ने परिणय पौध अभियान की सराहना की।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button