उत्तर प्रदेशहरदोई

मुख्यमंत्री की सोच ने गरीबों को बेटियों के विवाह से चिन्ता मुक्त कर दिया : नितिन अग्रवाल

हरदोई। जिला समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुक्रवार को आरआर इण्टर कालेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और विधायक श्याम प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में विवाह सम्पन्न होने के उपरान्त मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने नव विवाहित जोड़ों पर फूलों की वर्षा कर आर्शीवाद दिया। शादी के पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें।

कार्यक्रम में आये नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आप सभी का वैवाहिक जीवन खुशहाल एवं मंगलमय हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच ने गरीबों को बेटियों के विवाह से चिन्ता मुक्त कर दिया है और इसी कड़ी में मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत लाखों गरीबों की बेटियों का विवाह कराया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि अपने जीवन को खुशहाल बनाये रखने के लिए एक दूसरे को समझकर वैवाहिक जीवन की नींव मजबूत करें।

सामूहिक विवाह में आये सभी नव दंपत्ति को आर्शीवाद देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आपका जीवन निरोग, मंगलमय एवं खुशहाल रहे। उन्होंने सभी नव वैवाहिक जोड़ों से कहा कि वैवाहिक जीवन को यादगार बनाने के लिए आज ही एक-एक पेड़ अवश्य लगाये और उसकी देखभाल कर बड़ा करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आज सभी ब्लाक एवं नगरीय निकायों के 1004 में से 964 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से गायत्री पीठ के लोगों द्वारा तथा 40 जोड़ों का निकाह के माध्यम से विवाह सम्पन्न कराया गया हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, जिलाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्यिों का आभार व्यक्त किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button