उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी सरकार के बड़ा फैसला : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक अक्टूबर व पूर्वी UP में एक नवंबर से होगी धान खरीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने धान खरीद के लिए दो चरणों में कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बुंदेलखंड में एक नवंबर से धान खरीदा जाएगा। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत एक अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में धान खरीद पहली नवंबर से होगी। इसके लिए एक सितंबर से पंजीकरण शुरू हो चुका है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी 2026 तक धान खरीद होगी। सरकार ने इस साल धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की है। धान (कॉमन) का मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और धान (ग्रेड ए) का मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

धान बेचने के लिए किसानों का पंजीकृत होना अनिवार्य है। किसानों को खाद्य व रसद विभाग की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। धान की खरीद पंजीकृत किसानों से ही होगी। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक किसी भी सहायता या जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 नंबर पर फोन कर सकते हैं।

साथ ही अपने जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं। बयान के अनुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। यह खरीद पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़, झांसी मंडलों में होगी।

वहीं लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में भी धान खरीद इसी अवधि में होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के संभागों में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। यह खरीद चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग में होगी।

इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी एक नवंबर से खरीद होगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। धान खरीद के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गया है और 20 सितंबर (दोपहर एक बजे) तक करीब 10 हजार किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीकरण कर लिया है।

विभाग के मुताबिक धान की बिक्री के लिए ओटीपी आधारित एकल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसान मोबाइल पर एसएमएस से मिले ओटीपी को भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। किसानों को भुगतान सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button