उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सरकार हर मुद्दे पर सार्थक और सारगर्भित चर्चा के लिए तैयार : मुख्यमंत्री

  • विधानसभा में जो भी कार्य होंगे, उसकी चर्चा देश के अन्य राज्यों में भी होगी
  • -कोई भी ऐसा आचरण न हो, जो सदस्यों और सदन की गरिमा के विरुद्ध हो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पूर्व सोमवार को कहा कि सरकार प्रदेश के विकास, गरीबों, किसानों, नौजवानों और आधी आबादी के हितों के लिए किसी भी प्रकार की चर्चा और परिचर्चा के लिए सदैव तैयार है। स्वाभाविक रूप से सभी सदस्यों को सदन में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लेकिन सदस्य अपनी बात को तभी रख पाएंगे, जब उस प्रकार का माहौल सदन के अंदर विपक्ष बनाने में अपना योगदान देगा।

मुख्यमंत्री योगी ने ये बातें सोमवार को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने और हर सदस्य की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दे को एक सार्थक और सारर्गभित चर्चा के साथ उत्तर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि स्वभाविक रूप से सबसे बड़ी विधानसभा होने के नाते उत्तर प्रदेश विधानसभा में जो भी कार्य होंगे, उसकी चर्चा देश के अन्य राज्यों में भी होगी, जो आचरण यहां पर सदस्यों का होगा, उसकी न केवल 25 करोड़ लोगों के बीच में, बल्कि अन्य जगहों पर भी चर्चा होगी। इसलिए कोई भी ऐसा आचरण न हो, जो सदस्यों और सदन की गरिमा के विरुद्ध हो।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि पिछले तीन वर्ष में राज्यपाल का मार्गदर्शन प्रदेश के विकास और लोककल्याण के लिए प्राप्त हुआ है। सभी सदस्य आज उनके अभिभाषण और मार्गदर्शन प्राप्त करके न केवल पिछली उपलब्धियों को, बल्कि भावी कार्ययोजना को भी सदन में चर्चा परिचर्चा का विषय बनाएंगे। गंभीर और प्रभावी बहस के माध्यम से देश की सबसे बड़ी विधानसभा के गौरव और गरिमा में वृद्धि करने में अपना योगदान देंगे।’’

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ समग्र विकास

मुख्यमंत्री योगी ने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोक कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, गरीब कल्याण और उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमने जो कार्य किए हैं, उन सब पर चर्चा और भावी योजनाओं पर भी चर्चा का सदन मंच होता है और राज्यपाल का अभिभाषण उसी की प्रतिध्वनि को प्रदर्शित करने का एक माध्यम है, जिसमें खुली चर्चा होती है। सदस्य शोरगुल छोड़कर चर्चा में भाग लेंगे, तो बहुत सारी चीजें सामने आएंगी और उसका लाभ प्रदेश वासियों को मिलेगा।

26 मई को पेश होगा बजट

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का वित्त वर्ष 2022-23 का बजट इसी सत्र में 26 मई को आएगा। प्रदेश के विकास, गरीबों के कल्याण, समाज के प्रत्येक नागरिकों के हितों के लिए, जो बजट यहां प्रस्तुत होगा, उसमें सभी सदस्य हिस्सा लेंगे और बजट पारित कराकर 25 करोड़ की जनता के जीवन में व्यापक परिवर्तन करने में अपना योगदान भी देंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button