उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

देश का सौभाग्य है कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला :जेपी नड्डा

  • नड्डा ने वसुंधरण में कार्यकर्ताओं के संग सुनी मोदी के मन की बात
  • मन की बात में राजनीतिक व्यक्ति होते हुए भी राजनीतिक बात नहीं करते मोदी

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित एमआई गार्डन पहुंचे तथा एक भव्य कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम में सुना। प्रधानमंत्री की मन की बात समाप्त होने के बाद श्री नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी ऑफ लाइन सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि आज देश को ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है जो राजनीतिक होते हुए भी अपनी मन की बात में राजनीतिक बात नही करते, बल्कि वह अपने सम्बोधन में समाजिक विषयों पर अपनी बात, अपने सुझाव जनता के समक्ष रखते हैं। साथ ही जनता से भी बात करते हैं।

अपने सम्बोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री का मन की बात का 88वां एपिसोड था। सबसे पहला एपिसोड 03 अक्टूबर 2014 की हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी पूर्ण रूप से राजनीतिक व्यक्ति हैं, लेकिन आज तक मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने एक भी राजनीतिक बात नही की। उन्होंने सामाजिक मुद्दों को उठाया।

उन पर अपने सुझाव दिए। चाहे पर्यावरण का मुद्दा हो,जल संरक्षण ,स्वास्थ्य, फिटनेस, फिट इंडिया या योगा या फिर छात्रों को वैदिक गणित का मुद्दा हो। उन्होंने सामान्य विषयों को जनता के समक्ष रख। वह भी वन वे ट्रैफिक नहीं, बल्कि जनता के लोगों से बातचीत कर अपने मन की बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। पिछले सात सालों के दौरान 12 प्रतिशत गरीबी का उन्मूलन हुआ है।

श्री नड्डा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री की मन की बात की अकेले में न सुने बल्कि आम जनता के साथ सामूहिक रूप से कोई कार्यक्रम बनाकर सुने। उसपर चर्चा करें।तभी इसका लाभ आम जनता को मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेलिवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल,प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, महापौर आशा शर्मा,विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा व वसुंधरण बूथ प्रभारी जसवंत सिंह,महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button