उत्तर प्रदेशझाँसी

अखिलेश यादव का बचपना जगजाहिर : नंदगोपाल नंदी

झांसी। औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने सोमवार को अखिलेश यादव पर जमकर हमला और कहा कि अखिलेश यादव का बचपना जगजाहिर है। वह 2017 में चुनाव हारने के बाद पांच साल तक ट्वीटर व फेसबुक पर खेलते-खेलते बिता दिए। कटाक्ष करते हुए कहा कि एक साधारण व्यक्ति भी किराए के मकान को छोड़ते समय अपने द्वारा लगाई गई टोंटी नहीं निकालता, लेकिन अखिलेश जी की मानसिकता स्पष्ट है। वह झांसी के सर्किट हाउस में स्कूल से लेकर गेहूं विक्रय केन्द्र तक का औचक निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से रूबरू थे।

उन्होंने पत्रकारों को टोकते हुए कहा आप अखिलेश यादव की क्यों बार-बार बात करते हैं। अखिलेश यादव कब क्या बोलेंगे, उनका कोई भरोसा नहीं है। उनका बचपना जगजाहिर है। उनकी बचकानी हरकतें अक्सर देखने को मिलती रहती है। जो व्यक्ति वोट की लालच में जिन्ना को अपना आदर्श बता डाले, उसके बारे में क्या बात करेंगे। आजकल फेसबुक और ट्विटर पर एक फोटो चल रही है, जिसमें टोटी और पंप साथ-साथ देखे जा रहे हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक किराएदार भी किसी किराए के मकान को खाली करते समय अपने द्वारा लगाई गई टोटी को इसलिए नहीं निकालता है कि उसकी चूड़ी खराब हो जाएगी या वह टूट जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश के मुखिया रहने के बावजूद अखिलेश यादव अपने द्वारा लगाई गई टोंटी तक निकाल कर ले जाते हैं। इससे उनकी मानसिकता स्पष्ट होती है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश पिछले 5 सालों में उत्तम प्रदेश बना है। अब यह सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 वर्ष गुजर चुके हैं। इन 8 वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। कहा कि पिछली सरकारों में बुंदेलखंड को कोई पूछता नहीं था 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद डिफेंस कॉरिडोर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जैसी सौगातें दी गई। जल्द ही इनका लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे।

विकास की रोशनी गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ऐसा प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मंडल पर एक कैबिनेट मंत्री व दो राज्य मंत्री लगाकर विकास कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। आज हमने आंगनबाड़ी, स्कूल व गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां पर आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में जो संकल्प पत्र जारी किया था। उन सभी वादों को पूरा किया। हम दूसरी पार्टियों की तरह चुनाव आने पर झूठे वादे नहीं करते कि हम यह फ्री देंगे, वह भी देंगे,लेकिन उनके पास कोई रोडमैप नहीं होता। हमारे पास हर विकास कार्य का रोडमैप है और उसी के अनुसार हम चल रहे हैं। जल्द ही हम प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाएंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button