उत्तर प्रदेशलखनऊ

किसान, नौजवान के प्रति गंभीर नहीं है भाजपा सरकार : कांग्रेस

  • कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने कहा, एक बार फिर किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत

लखनऊ। विगत दिनों लगभग एक वर्ष तक जाड़ा, गर्मी और बरसात झेलते हुए देश के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया। कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में हर कदम पर खड़ी रही। लगभग सात सौ से अधिक किसानों की शहादत के बाद सरकार झुकी। उस समय के किये गये वादे अब तक पूरे नहीं हो सके। आज एक बार फिर किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने कही। उन्होंने बताया कि इस सरकार को किसानों से कोई भी लेना-देना नहीं है। कभी भी यह सरकार किसानों, नौजवानों और जवानों के प्रति गंभीर नहीं रही।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि सरकार किसानों के साथ हुए समझौते के तहत वादे पूरे करने में नाकाम साबित हुई है। सर्वविदित है कि जो समिति न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी) के लिए बनायी गयी, उससे किसान सहमत नहीं रहे, किसानों ने माना ही नहीं। जिसके लिए समिति बन रही है जब वही असहमत हो तो किस बात की समिति? सरकार को संयुक्त किसान मोर्चा को निश्चित रूप से विश्वास में लेना चाहिए, जिसके नेतृत्व में देश का बहुत बड़ा किसानों का आन्दोलन चला। उसकी सहमति के बिना कोई भी समिति शून्य है।

प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि देश तभी मजबूत होता है जब देश का किसान, नौजवान, और जवान खुशहाल होता है। बेहतर होता कि यह भाजपा सरकार प्रांतों की सरकारों को अस्थिर करने, विधायकों की खरीद फरोख्त में समय बिताने की जगह किसानों, देश एवं देशवासियों के बारे सोचती। किसानों का इस सरकार पर विश्वास नहीं है। जिस तरह से लखीमपुर में मंत्री पुत्र द्वारा किसानों को गाड़ी से रौंदा गया तथा अपराधी को बचाने का भरपूर प्रयास भाजपा सरकार द्वारा किया गया एवं आज तक मंत्री भाजपा सरकार के मंत्री मण्डल का हिस्सा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button