उत्तर प्रदेशलखनऊ

छांगुर बाबा पर कर्नाटक की महिला का बड़ा खुलासा, इकरा हसन-इमरान मसूद पर लगाया गंभीर आरोप, जानिए क्या बोले भाजपा विधायक

लखनऊ। अवैध धर्मांतरण का सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। दरसअल कर्नाटक की रहने वाली एक महिला ने छांगुर के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं पीड़िता ने यूपी पुलिस, सहारनपुर के सांसद और कैरान के सांसद पर भी गंभीर आरोप लगाया है।

दरसअल पीड़ित महिला गाजियाबाद के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक नंदकिशोर गुर्जर से मुलाकात कर आपबीती सुनाई है। महिला ने बताया कि वह बेंगलुरु में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलती थी। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। साल 2019 में सोशल मीडिया के जरिए वह राजू राठौड़ नाम के व्यक्ति से मिली।

महिला के मुताबिक राजू राठौड़ का असली नाम वसीम है। उसने शादी का झांसा देकर उसको सऊदी अरब बुला लिया। वहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद छांगुर बाबा की वीडियो कॉल पर बात करवाई और धर्म परिवर्तन के लिए दबाब बनाया।

‘भारत आने पर मिल रही थी धमकियां’

महिला के मुताबिक सऊदी अरब में बदर अख्तर सिद्दीकी आकर उससे मिला। उसने कहा कि वह किसी अमीर शेख से उसका निकाह करवा देंगे। महिला के मुताबिक, वह जैसे तैसे सऊदी अरब से भारत आ गई। महिला ने यह भी बताया कि भारत आने के बाद उसको लगातार धमकी मिल रही थी।

सहारनपुर और कैराना सांसद ने नहीं की मदद- महिला

महिला ने बताया कि, वसीम के माता-पिता ने उस को सहारनपुर बुला लिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जब उसने धर्म परिवर्तन से मना कर दिया तो उसके साथ गैंगरेप कराया गया। महिला के मुताबिक वह सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद और कैराना की संसद इकरा हसन से मिली थी लेकिन दोनों ने उसकी मदद नहीं की।

महिला ने अब विधायक नंदकिशोर गुर्जर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में विधायक का कहना है कि या तो सहारनपुर पुलिस महिला की मदद करें, नहीं तो वह सहारनपुर जाकर ईंट से ईंट बजा देंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button