उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

गाजे-बाजे से निकली प्राचीन रामडोल शोभायात्रा, अबीर-गुलाल और फूलों की हुई वर्षा

मुरादाबाद। कटघर उड़पुरा स्थित डिप्टी साहब का मंदिर से रामडोल की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रास्ते भर अबीर-गुलाल की बौछारें होती रहीं। लोगों ने आरती कर और गुलाल बरसा कर रामडोल का स्वागत किया। इसमें शामिल झांकियां और नृत्य लोगों को आकर्षित करते रहे। शोभ यात्रा से पहले मंदिर में हवन किया गया। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

गुरुवार शाम डिप्टी जगननाथ मंदिर से शोभायात्रा का आरंभ समिति के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने नारियल फोड़ और गुलाल बरसाकर किया। इसके साथ ही होली के हुरियारें गूंजने लगे। डीजे से प्रवाहित होते होली के गीतों संग गुलाल बरसाते लोग झूमते हुए आगे बढ़े तो सभी ओर से अबीर गुलाल की बरसात होने लगी। रास्ते भर फूलों की भी बरसात होती रही। इनके पीछे भगवान गणेश और श्रीराम की झांकी के साथ पहाड़ों पर विराजवान भगवान शंकर, राधा-कृष्ण का होली नृत्य, अयोध्या में बन रहे श्रीराम के मंदिर की झांकी सभी का मन मोहती रही। ठेले पर राम डोल रहा। इसे देखने और आरती करने को पूरा क्षेत्र ही आतुर रहा। जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ती गई लोगों का हुजूम बढ़ता गया।

शोभायात्रा उड़पुरा से आरंभ होकर महबुल्ला गंज, पचपेड़ा, होली का मैदान, कटघर वीर शाह हजारी, छोटी मंडी, पुलिस चैकी मकबरा, मंदिर गाड़ीखाना, बरवालान, मनोकामना मंदिर होते हुए शाम अटल घाट कटघर स्थित रामगंगा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। शोभायात्रा में महापौर विनोद अग्रवाल, अवधेश कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, कमल कुमार सिंह, उमेश पाल सिंह, डा. विपिन कुमार गुप्ता, सर्वेश चंद्र सिंह, राजेश नारायण सिंह, राज पाल सिंह,कुमुद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button