उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप टीम ने 15 जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप टीम के संतोष कुमार, सचिव, आरके सिंह, सीनियर कन्सलटेंट स्वीप तथा रजनी उपाध्याय, कम्यूनिकेशन कन्सलटेन्ट स्वीप ने आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत प्रदेश के 15 जनपदों के स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ गुरूवार को योजना भवन के सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया और स्वीप नोड़ल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपदो में पिछले लोकसभा चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों को चिन्हित किया जाय।

चिन्हित बूथों पर कम मतदान प्रतिशत के कारणों या समस्याओं को दूर करने हेतु विशेष प्लान तैयार कर मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाय। भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने स्वीप नोड़ल अधिकारियों को निर्देश दिये कि टारगेट ग्रुपों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाय तथा लोगों को स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जाए। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा अपेक्षा की गयी कि आकाशवाणी में प्रत्येक शुक्रवार सायं 07.15 बजे 23 भाषाओं में प्रसारित हो रहे मतदाता जंक्शन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्वीप नोडल अधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता बनने तथा वोट देने के लिए जागरूक किया जाय। मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट तथा वोटर हेल्पलाईन ऐप के माध्यम से आनलाईन अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने और उसे संशोधित करने की जानकारी दी जाय। मतदाताओं को स्थानीय निकाय तथा विधानसभा निर्वाचन की मतदाता सूची के अन्तर के बारे में जानकारी दी जाय।

बैठक में प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, हमीरपुर, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, जौनपुर, सोनभद्र, बांदा तथा महोबा जनपद के स्वीप नोडल अधिकारी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनपदों मे चल रही स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय पाठक, विशेष कार्याधिकारी आलोक कुमार एवं संजय सिंह तथा सांख्यकीय अधिकारी टीपी गुप्ता उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button