उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

विद्युत व्यवधान उत्पन्न करने व कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : ए0के0 शर्मा

  • – पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दो घंटा अतिरिक्त कार्य करने का दिया अस्वासन
  • – जरूरत पड़ने पर 24 घंटे कार्य कर विद्युत उपभोक्ताओं को नहीं होने देंगे परेशानी
  • – किसी भी हालत में विद्युत व्यवस्था बाधित नहीं होने देंगे : पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा जी ने आज सख्त रुख अपनाते हुए आंदोलनकारी हठधर्मी नेताओं को यह स्पष्ट कर दिया है, कि विद्युत व्यवधान उत्पन्न करने व आमजन को परेशानी पैदा करने वाले या कानून को हाथ में लेने वालों से अब सख्ती से निपटा जाएगा।
बता दें कि पॉवर ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने आज ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर वार्ता की। वार्ता के दौरान एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मंत्री श्री शर्मा जी को आश्वस्त किया कि उनका संगठन हड़तालियों के साथ नहीं है और प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए पूरा सहयोग देंगे।

उत्तर प्रदेश पॉवर ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि बिजली कंपनियों का एक संगठन कार्य बहिष्कार व हड़ताल कर रहा है। इसके मद्देनजर सुबह से ही एसोसिएशन के लगभग एक हजार से ज्यादा अभियंता, जिसमें अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, लेखाकार व कार्मिक प्रदेश के उपभोक्ताओं की विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे।

एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने अपने बिजली कंपनियों के सदस्यों को यह निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को कोई भी समस्या न उठानी पड़े चाहे इसके लिये उन्हें 24 घंटे काम क्यों न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं सतत चलती रहेंगी और विद्युत उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने देंगे।

एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हड़ताल के मद्देनजर केंद्रीय पदाधिकारियों की देखरेख में एसोसिएशन 24 घंटे के लिए अपना एक कंट्रोल रूम स्थापित करने जा रहा है। जो वास्तविक स्थिति पर पूरी तरीके से नजर बनाए रखेगा।

मंत्री श्री ए0के0 शर्मा से बताया कि ऑफिसर एसोसिएशन के सदस्य, प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता कार्मिक अपने को कार्य बहिष्कार व हड़ताल से अलग रखते हुए सरकार की नीतियों को पूर्व की भांति आगे बढ़ा रहे हैं और यह भी आश्वासन दिए हैं कि बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में वह पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button