उत्तर प्रदेशवाराणसी

छोटी उम्र में ही लड़कियां जो सपना देख रही, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे होंगे : स्मृति ईरानी

  • केन्द्रीय मंत्री ने मंत्रालय के आठ साल की उपलब्धियों को साझा किया, जोनल समीक्षा बैठक की

वाराणसी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि छोटी उम्र में ही लड़कियां जो सपना देख रही है, उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनके सपने जरूर पूरे होंगे। आज महिलाएं जो सपने देख रही हैं। वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पूरे करने में भी सफल हो रही हैं।

केन्द्रीय मंत्री दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन सोमवार को अपने मंत्रालय के आठ साल की उपलब्धियों की समीक्षा करने के बाद महिलाओं को सम्बोधित कर रही थी। बड़ा लालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल के सभागार में केन्द्रीय मंत्री ने मंत्रालय की उपलब्धियों को गिनाने के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आज हर महिला के सपने पूरे हो रहे है। बेटियों का बेखौफ होकर बोलना ही हमारी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ अभियान की सबसे बड़ी सफलता है।

उन्होंने कहा कि आज दो पीढ़ियों का फर्क स्पष्ट नजर आ रहा है। ये बात यहां बैठक में चर्चा से निकलकर आईं हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने 9 हजार करोड़ का निर्भया फंड बेटियों की सुरक्षा के लिए आवंटित किया है। इसके माध्यम से हर पुलिस थाने व रेलवे स्टेशनों में इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम की स्थापना और फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से 80 हजार से ज्यादा मामलों का समाधान किया जा चुका है।

केन्द्रीय मंत्री के अनुसार कोरोना की महामारी से अनाथ हुए बच्चों को उनकी शिक्षा और पालन पोषण के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1098 की मदद से 18 लाख बच्चों को संरक्षित किया गया। महिला हेल्पलाइन नंबरों की मदद से 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई।

-लाभार्थी महिलाओं से किया संवाद

मंत्रालय की जोनल बैठक में भाग लेने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने विभिन्न योजनाओं में लाभार्थी महिलाओं के साथ संवाद भी किया। उनकी प्रतिक्रिया जानकर कहा कि महिलाओं और बेटियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उनके इन बातों से दूसरे बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने महिलाओं को अपनी क्षमता को पहचान कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। संवाद में कुछ बेटियों ने आईएएस ऑफिसर, बैंक ऑफिसर और शिक्षक बनकर नव भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की बात कही। ये वे बच्चियां थीं जिन्होंने कम उम्र में अपने माता पिता को खो दिया और विभिन्न सेंटर में रहकर मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त कर अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने इन बच्चियों को अपने सपने साकार करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने लालकिले की प्राचीर से कहा था कि जन औषधि केन्द्रों से एक रुपये में प्रति सेनेटरी पैड उपलब्ध कराएंगे, तो आज हम सभी माताओं और बहनों को मासिक धर्म की सुरक्षा के लिए उनके संकल्प अनुसार सेनेटरी पैड 8 हज़ार से ज्यादा जन औषधि केंद्र के माध्यम से उपलब्ध करवा पा रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि समूह की महिलाओं के उत्थान के लिए अब तक चार लाख करोड़ रुपये बैंक के लोन के रूप में देने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किया गया है।

बैठक के प्रारम्भ में महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के निदेशक मनोज राय ने अतिथियों को स्वागत किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ मुंजपारा महेन्द्रभाई, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव इंदीवर पांडेय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एडिशनल सचिव अदिति दास राउत सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के प्रतिनिधि और अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान यूएन, यूनिसेफ के प्रतिनिधियों ने भी अपना प्रजेंटेशन दिया। बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री ने पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर का दौरा कर सेंटर मे लड़कियों व महिलाओं का हाल भी जाना।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button