उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीपीए इंडिया रीजन के सम्मेलन में भाग लेंगे सतीश महाना

लखनऊ। कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन के 8वें सम्मेलन में उप्र विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना शामिल होंगे। गुवाहाटी में सोमवार से आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए महाना रविवार की सुबह रवाना हुए।

दो दिवसीय इस सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 11 अप्रैल (सोमवार) को करेंगे। सम्मेलन का समापन 12 अप्रैल को असम के राज्यपाल करेंगे। सम्मेलन का विषय ‘‘समाज के अकांक्षी वर्गों के लिए विकास के परिणाम को अनुकूलित करने में मदद करने के लिए विधायी निरीक्षण को मजबूत करना’’ है।

सम्मेलन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ‘‘युवा केन्द्रित नीतियों को मुख्यधारा में लाना’’ एवं ‘‘राष्ट्रीय विकास एवं जनहित के लिए युवा शक्ति का उपयोग’’ विषय पर अपना भाषण प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और अन्य विधानसभाओं के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button