उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गुंडागर्दी व अराजकता में विश्वास रखती है समाजवादी पार्टी: भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन पर करारा हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ’गुंडागर्दी व अराजकता में विश्वास रखती है। उनका इतिहास उठाकर देख लीजिए चाहे वह सरकार में रहे हों या विपक्ष में, अराजकता, गुंडागर्दी, बेईमानी और भ्रष्टाचार उनके एजेंडे के प्रमुख विषय हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। जनता ने उन्हें विपक्ष के रूप में चुना है। 19 सितम्बर से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। उन्हें जो भी प्रश्न उठाने हैं वो लोकतांत्रिक मंच से उठाएं। लोकतंत्र में विधानसभा और विधानसभा परिषद अपनी बात कहने का सबसे बेहतर मंच है।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्था का पालन करना चाहिए। अगर उन्हें सरकार की आलोचना करनी है तो विधानसभा में उन्हें अपने सवाल उठना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली, पानी, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी विषयों पर अच्छा कार्य किया है, लेकिन ये उसमें जाना नहीं चाहते हैं। इनके दिमाग में अराजकता है। इसी के आधार पर ये हंगामा मचाकर प्रदेश की जनता का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। जनता इनके सारे विषय समझ चुकी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा अध्य्क्ष पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि अखिलेश कहां हैं, उनके गठबंधन के सहयोगी कहां हैं? वो अपना परिवार, कुनबा और गठबंधन के सहयोगियों को सम्हाल नहीं पा रहे हैं। अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं। इन विषयों से ध्यान भटकाने के लिए अराजकता फैला रहे हैं। प्रदेश में कानून का राज है और सरकार उसी अनुरूप कार्यवाही कर रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button