उत्तर प्रदेशकानपुरताज़ा ख़बर

Sabarmati Express Derail: कानपुर में ट्रेन हादसा…UP के DGP बोले- दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा, इस गाड़ी से यात्री गंतव्य के लिए हुए रवाना

कानपुर। कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। हादसे में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। देर रात 2:35 मिनट पर हादसा हुआ है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ट्रेन पर इंजन पटरी पर रखी किसी भारी चीज से टकरा गया है।

इंजन पर भी टकराने के निशान मिले है। हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड 70 से 80 के बीच में थी। एक पहिया उतरते ही प्रेशर कम होने पर ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। आईबी, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sabarmati Express Derail 1News 11

सभी यात्रियों के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आने के पश्चात एक विशेष गाड़ी जो की इटावा भिंड ग्वालियर होते हुए अहमदाबाद के लिए चलाई गई। जिसमें सभी यात्रियों को बैठाया गया। इसके बाद बाद उस ट्रेन को 8:02 बजे पर उसे गाड़ी को कानपुर सेंट्रल से रवाना किया गया।

Sabarmati Express Derail 1News 11 News

रेलवे द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353
कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015
मिर्जापुर 054422200097
इटावा 7525001249
टुंडला 7392959702
अहमदाबाद 07922113977
बनारस सिटी 8303994411
गोरखपुर 0551-2208088

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button