अयोध्याउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या की रामलीला को भेजा शुभकामनाएं पत्र

  • लक्ष्मण किला मैदान में फिल्मी सितारे कर रहे अयोध्या की रामलीला का हो रहा है मंचन

अयोध्या। राम नगरी के लक्ष्मण किला मैदान में फिल्मी सितारों के द्वारा राम लीला का प्रस्तुति करण अयोध्या की रामलीला के नाम से तीसरा संस्करण चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मी जगत की अयोध्या की रामलीला को शुभकामनाएं पत्र लिखकर भेजा है।उन्होंने अयोध्या की रामलीला के मंचन और दशहरे के पर्व की बधाइयां प्रेषित की हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के पत्र में लिखा है कि सत्य की असत्य पर विजय के प्रतीक दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर अयोध्या की रामलीला, अयोध्या द्वारा रामलीला मंचन कार्यक्रम के आयोजन के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई।

भारत की भावना, दर्शन और आदर्शों में प्रभु राम रचे-बसे हैं। श्री राम का विराट व्यक्तित्व, उनकी दृढ़ता, उदारता और कल्याणकारी विचार, हर क्षण हमारा मार्ग प्रशस्त करते हैं। रामायण के विभिन्न पात्र हमें जीवन की विविध परिस्थितियों को समझने और समयानुकूल अपने प्रयासों को दिशा देने का संदेश देते हैं। हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक रामायण में संपूर्ण मानवता के लिए सन्देश समाहित है।

रामलीला मंचन केवल कथा वाचन या भक्ति भाव को अभिव्यक्त करने का मंच मात्र नहीं है, बल्कि उत्साह और उमंग की यह स्वस्थ परंपरा देशवासियों और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ने में सशक्त भूमिका निभा रही है।

रामायण में निहित आशा और सकारात्मकता हमें यह सन्देश देती है कि सामूहिकता एवं जन-भागीदारी के जरिए बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आजादी के अमृत कालखंड में देशवासियों के सामर्थ्य से ऊर्जित देश, आत्मनिर्भर व भव्य भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से अग्रसर है। प्रभु श्री राम के आदर्श जीवन और संस्कारों से जन-जन का जीवन आलोकित हो, इसी कामना के साथ एक बार पुनः दशहरा पर्व और रामलीला मंचन कार्यक्रम के सफल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button