अमेठीउत्तर प्रदेशराजनीति

अमेठी नरेश एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह द्वारा ददन सदन अमेठी में आयोजित होली मिलन समारोह में समाज के हर वर्ग के लोग रहे मौजूद।

अमेठी. रविवार शाम को पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह और पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, डॉ अमीता सिंह के द्वारा जनसंपर्क कार्यालय ददन सदन अमेठी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजय सिंह के मीडिया प्रभारी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने कहा की सामाजिक सद्भाव और खुशहाली के प्रतीक पर्व होली पर अपनों से मिलने तथा शुभकामना देने के लिए यह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. डॉ संजय सिंह ने सभी लोगों को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामना दिया। डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि बुढ़ऊ महाराज के कर्तव्यों और विचारों के कारण ही आज अमेठी की प्रसिद्धि है। अमेठी एक परिवार है और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम आप मिल करके इस अमेठी का नाम देश दुनिया मे बढ़ाते ही रहेंगे इसे घटने नही देंगे। हमारी विरासत इसकी संस्कृति में बसती है। होली में हम सभी लोग सद्भाव से गले मिलते है। हमारे गाँव की खुशबू हमारे विचारों में बसती है यही संस्कार हमे आने वाली पीढ़ियों को भी देना है। मुगल, अंग्रेज ये मिलकर भी हमारे संस्कार और धर्म को नही तोड़ पाए। अमेठी हमेशा अक्षुण रहेगी।

डॉ संजय सिंह ने कहा कि कैम्ब्रिज की एक स्टडी है 2050 तक भारत विश्व की सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनेगा। किसान उपज बढाता है, अध्यापक नागरिक पैदा करता है, दुनिया के सबसे अच्छे डॉक्टर हिन्दुस्तानी हैं ये सब मिलकर देश को आगे ले जा रहे हैं। यही नालन्दा विश्वविद्यालय विश्व को शिक्षित करता था आज फिर से देश दुनिया का विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। हम उस रास्ते पर चलते हैं कि न्याय सबको मिले किसी के साथ क्रूरता ना हो।

आज देश व प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है। आज समाज के सभी धर्म और वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बिना भेदभाव लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह पर्व हमे एकजुट रहने का संदेश देता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ अमिता सिंह ने सभी को होली की बधाई व शुभकामनाएँ दिया। उन्होंने कहा कि आपलोगों को एक साथ स्वस्थ देखकर खुशी है। किसी ने आज ये नही पूँछा की कार्यक्रम क्या है। लोगों ने बस यही सोचा कि महाराज ने बुलाया है तो हमे जाना है। आज कोई ये राजनीतिक मंच नहीं है। डॉ अमीता सिंह ने कहा कि बुढ़ऊ महाराज का विचार था धर्म का प्रचार, शिक्षा का प्रसार उसे हमलोग आत्मसात किए और इंजीनियरिंग कॉलेज, फार्मेसी कालेज के साथ कई महाविद्यालय खोले जिससे शिक्षा का लाभ अमेठी को मिल सके। हमारा अमेठी से लगाव दोनों ओर से है। हम आपके दुःख-दर्द में हमेशा खड़े मिलेंगे। बुढ़ऊ महाराज ने एक बार कहा था की हमारी जमीदारी चली गई लेकिन जिम्मेदारी नही गई। हम हमेशा यह याद रखते हैं कि हम आपके साथ थे, हैं और हमेशा रहेंगे।

विधानसभा गौरीगंज विधानसभा से विधायक राकेश प्रताप सिंह ने होली मिलन समारोह में सभी को बधाई देते हुए कहा कि परिवार के मुखिया के आमंत्रण पर आज होली मिलन समारोह में आने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि हम आदि समय से होली मनाते आ रहे हैं आज हमको अपने अन्दर की बुराई मारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अमेठी वालों ने बहुत कुछ खोया है आगे इच्छा आपकी। महाराज डॉ संजय सिंह हमारे आदर्श हैं हम इनका सदैव सम्मान करते रहेंगे। महाराज और रानीसाहिबा से मेरी जो श्रद्धा है वो हमेशा बनी रहेगी उसे कोई तोड़ नही सकता है।

कार्यक्रम को महेंद्र सिंह , संतोष सिंह, विजय किशोर तिवारी, विजय विक्रम सिंह, अशोक सिंह हिटलर, विजय किशोर तिवारी, उमाशंकर पाण्डेय, आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह, विजय किशोर तिवारी, प्रेम नारायण तिवारी, राघवेंद्र सरकार, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उमा शंकर पाण्डेय, यज्ञ नारायण, राजेश विक्रम सिंह, कालिकन के महंत श्री महाराज, आदि सहित हजारों की संख्या में अमेठी के लोग उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button