उत्तर प्रदेशकुशीनगर

भाजपा कार्यकर्ता की बात न सुनने वाले अधिकारी नपेंगे: उप मुख्यमंत्री

  • उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, कुशीनगर में बनेगा ट्रामा सेंटर

कुशीनगर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बात न सुनने वाले अधिकारी-कर्मचारी नपेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। यदि किसी कार्यकर्ता की उचित बात न सुनने की शिकायत आती है तो सख्त रुख अपनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक पी0 एन0 पाठक ने कुशीनगर में लंबित ट्रामा सेंटर के प्रस्ताव और औचित्य से अवगत कराया है। ट्रामा सेंटर के निर्माण पर सहमति जताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू करा दी जायेगी ताकि घायलों को त्वरित इलाज मुहैया हो सके।

मेडिकल कालेज निर्माण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तंज का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश लड़खड़ाती व लचर स्वास्थ्य व चिकित्सा व्यवस्था छोड़ गए थे। जिसे पटरी पर लाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। अखिलेश के राज में 13 मेडिकल कालेज कार्य कर रहे थे, लेकिन अब 45 मेडिकल कालेजों में लोगों का इलाज हो रहा है। जल्द ही प्रदेश के 75 जिलों में मेडिकल कालेज पूर्ण रूपेण कार्य करने लगेंगे। सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है। मेडिकल कालेज बन रहे हैं तो वहां डॉक्टर भी होंगे, इलाज भी होगा और पढ़ाई भी होगी।

उन्होंने कहा कि सपा परिवारवादी पार्टी है। यह यादवों की भी हितैषी नहीं है। इस पार्टी के 18 मुख्य पदाधिकारी एक ही परिवार के हैं। देश व समाज का भला करने की दम केवल भाजपा में है, इस तथ्य को जनता बखूबी समझ रही है। इसके पूर्व उन्होंने कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मन्दिर में बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाई और रामजानकी मन्दिर में पूजन आरती कर प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button