उत्तर प्रदेशबस्ती

Nikay Chunav 2023: लखनऊ में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने पत्नी संग किया मतदान, कहा- सभी जगह BJP की लहर

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से जारी है। मतदाता वोटिंग करने के लिए अपने अपने बूथ पर पहुंच कर अपना मतदान कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ राजधानी के महानगर स्थित मोनफोर्ट इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंचे। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने नियमानुसार कतार में लगाकर अपना मतदान किया।

वहीं मतदान करने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षों की सरकार में हर जगह कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। हम सभी स्थानीय निकाय और नगर निगमों के लोगों से अपील करता हूं कि कानून के राज को और मजबूती देने के लिए, राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से काम करने के लिए, भारत माता के लिए भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

इसके अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि 17 नगर निगमों के चुनाव में भाजपा सभी में जीत रही है। नगर पालिका और नगर पंचायत में भी भाजपा का लहर चल रही है। वहीं उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। युवाओं को लगातार रोजगार दिया जा रहा है। लेकिन विपक्ष की सरकारों में सरकारी नौकरियों का बंदरबाट होता था। सरकारी ठेके और पट्टे दोहन के अड्डे बन गए थे। गुंडों ने शहरों में अपना आशियाना बनाकर शहर की माताओं बहनों, व्यापारियों और नागरिकों को अपना निशाना बनाते थे। आज रात को 12 बजे भी महिलाएं सुरक्षित घूमती है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button