उत्तर प्रदेशलखनऊ

नवागत मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने पदभार किया ग्रहण

उत्तर प्रदेश में लखनऊ मंडल के नवनियुक्त मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद विजय विश्वास पंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी शासन की प्राथमिकताएं होंगी उनको पूरी जिम्मेदारी और वरीयता के साथ पूरा किया जाएगा।

मंडलायुक्त ने पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय का भ्रमण किया। तमाम महत्वपूर्ण कार्यों वाली डेस्क पर जाकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से विभाग की समीक्षा के साथ कार्यालय की सभी डेस्क का निरीक्षण किया।

इसके बाद मंडलायुक्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लखनऊ मण्डल की प्राथमिकता जनसुविधाओं को बेहतर बनाना, विकास कार्यों की गति को तेज करना और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जो भी जरूरी कार्य हैं वह समय के साथ किए जाएंगे।

नवागत मंडलायुक्त ने शहर में यातायात व्यवस्था के सवाल पर कहा कि इस समस्या के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि शहरवासियों को सुगम यातायात मिल सके। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए लखनऊ के पुलिस आयुक्त से बातचीत कर हल निकालने और विकास कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर दिए जाने की बात कही।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button