उत्तर प्रदेशवाराणसी

डॉ. अम्बेडकर के सपने को पूरा कर रहे नरेन्द्र मोदीः स्मृति ईरानी

वाराणसी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर नमन किया। भाजपा के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में ईरानी ने कहा कि बाबासाहब कहते थे कि सामाजिक और राजनीतिक लोकतंत्र तब तक महत्वपूर्ण नहीं होगा, जब तक कि आर्थिक लोकतंत्र नहीं होगा। यह देश का दुर्भाग्य है कि कुछ पार्टियां वर्ग विशेष की राजनीति कर रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कभी जाति या वर्ग के नाम पर वोट नहीं मांगते हैं। वह विकास की बात करते हैं, जो बाबासाहब का सपना था। काशी ने प्रधानमंत्री को यहां से सांसद चुना और देश को सेवक मिला जो लगातार बाबासाहब के सपनों को पूरा कर रहा है। मोदी की कार्यशैली और सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की सराहना कर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक समय था जब राजनीतिक दल का रंग लाल था। सड़कें भी तब लाल थीं। सपा के गुंडाराज को भाजपा ने खत्म किया है। सपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान बुलडोजर को लेकर तंज कसा था। जनता ने बुलडोजर पर चढ़कर कमल के बटन को दबा कर अपना जवाब दिया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा कि इस पार्टी ने बाबासाहब के जख्मों पर नमक डालने का काम किया। भाजपा जब राष्ट्र प्रथम की बात करती है तो वह भी बाबासाहब का ही संकल्प होता है। बाबासाहब का एक ही संकल्प था एक राष्ट्र एक संविधान। भाजपा उसी को संकल्प के रूप में लेकर काम कर रही है। बाबासाहब ने एक राज्य के बंटवारे के समय कहा था कि कोई यह न समझे कि हम किसी धर्म किसी संप्रदाय किसी विशेष क्षेत्र के लोगों के लिए काम करेंगे। मेरी प्राथमिकता भारत है। मैं भारतीय हूं। वह एक राष्ट्र एक संविधान की बात करते थे। उन्होंने ही संविधान के आधार पर एकजुट होने की प्रेरणा दी थी। वही संविधान हम सभी को एक राष्ट्र एक संविधान और सभी को समान अधिकार देता है। संगोष्ठी में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री ने माइक्रो डोनेशन कैम्प में पार्टी के लिए दान भी दिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button