उत्तर प्रदेशबुलंदशहर

विधान परिषद के लिए नरेंद्र भाटी का चुनना तय

बुलंदशहर। बुलंदशहर-गौतमबुद्ध नगर सीट से विधान परिषद के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। इस सीट से कुल चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया था। स्क्रूटनी के दौरान दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार सुनीता शर्मा ने स्वेच्छा से मंगलवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। सुनीता शर्मा समाजवादी पार्टी के समर्थन से राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार हैं।

इस पूरे नाटकीय घटनाक्रम के बाद भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र भाटी का एमएलसी की सीट पर कब्जा लगभग तय माना जा रहा है। सपा रालोद गठबंधन की उम्मीदवार सुनीता शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी के सामने पहुंचकर बिना किसी दबाव और स्वेच्छा से अपना नामांकन पत्र वापस लेने की बात कही। नामांकन कक्ष के बाहर आते ही सुनीता शर्मा मीडिया कर्मियों से बात किए बिना वापस चली गई।

अपर निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि 04 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से दो नामांकन अपूर्ण होने के कारण खारिज कर दिए गए। रालोद उम्मीदवार सुनीता शर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अब बुलंदशहर गौतमबुद्ध नगर सीट पर विधान परिषद के भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र भाटी का निर्विरोध चुना जाना तय है, सिर्फ औपचारिक घोषणा ही बाकी है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button