उत्तर प्रदेशलखनऊ

35 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 93 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार : सीएम योगी

  • राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार यूपी आने पर द्रोपदी मुर्मू का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

लखनऊ। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आखिरी दिन समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 फरवरी को प्रधानमंत्री ने इस समिट को एक नई ऊंचाई प्रदान की। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आशीर्वाद मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले आठ साल में भारत का प्रभाव दुनिया मे बढ़ने का लाभ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटमें लाभ मिल रहा है। राम की अयोध्या और कान्हा की मथुरा, काशी विश्वनाथ धाम, कुम्भ प्रयागराज में होता है। भगवान बुद्ध की भी यह धरती रही है। सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यह श्रम बाजार भी है दुनिया के युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। आज यूपी निवेश का केंद्र बना हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मूलमंत्र का अंगीकार करते हुए कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में निवेश करने वालों को सरकार ने हर सहूलियतें दी हैं। इसलिए आज दुनिया भर के निवेशक यहां निवेश करना चाहते हैं। अब तक इस समिट में 35 लाख 50 हजार करोड़ का निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पहले यह निवेश एनसीआर के लिए होता था। इस समिट में प्रदेश के सभी जिलों में निवेश हो रहा है।

पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी अलग अलग प्रस्ताव आये हैं। इसके माध्यम से 93 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को हासिल करते हुए भारत की ग्रोथ इंजन बनेगा। 40 देशों से जुड़े उद्यमी इसमें शामिल हुए। उनमे से 10 देश पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल हुए हैं। तीन दिनों में 30 सत्र आयोजित किये गए। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, अश्वनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ 10 पार्टनर देशों के मंत्रियों ने भागीदारी की। 25 हजार से अधिक लोग इसमें शामिल हुए।

योगी के कार्यों की राज्यपाल ने की सराहना

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी सरकार की कामकाज की सराहना करते हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताई। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह समिट उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में मददगार साबित होगी। विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

राज्यपाल ने कहा कि पिच छह साल में नई पहचान बनाई है। यह नए भारत का नया ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। राज्य के औद्योगिक परिदृश्य में बदलाव हुआ है। इससे देश और दुनिया के उद्यमियों ने यूपी में निवेश की इच्छा जताई है। यह अच्छे संकेत हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button