उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में 10 जून तक दस्तक देगा मानसून, 10 फीसदी अधिक बारिश का अनुमान

फरवरी में ही गर्मी का अहसास, मार्च में ही पारा 40 के पार, अप्रैल में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचना, मई में दिन पर दिन रंग बदलता मौसम। रात के तापमान में इजाफा…। मौसम विज्ञानी इसे मानसून के अपने समय से पहले दस्तक देने के संकेत मान रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का दीर्घकालिक पूर्वानुमान बता रहा है कि उत्तर प्रदेश पर इस बार मानसून मेहरबान रहेगा। इसकी दस्तक भी समय से पहले होगी। राजधानी में इस बार मानसूनी बरसात औसत से अधिक यानी 900 मिलीमीटर होने की संभावना जतायी गयी है।

पूरे राज्य में इस बार मार्च से ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू था। आखिर में बांदा, आगरा, झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर, लखनऊ में तो दिन का तापमान 45-45 डिग्री तक पहुंच गया था। अप्रैल में गर्मी ने कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ दिये। आगरा में तापमान 47.3 डिग्री और बांदा में 49 डिग्री तक तक पहुंच गया। लखनऊ में तापमान 45.3 डिग्री तक गया। मई की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभों के कारण बूंदाबांदी और ठण्डी हवाओं के कारण गर्मी से मामूली राहत मिली। इसके बाद मई के दूसरे सप्ताह से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया। दिन का तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

बलिया से 15 जून को दाखिल होगा मानसून

पुणे में मल्टी-मॉडल एक्सटेंडेड रेंज प्रिडिक्शन सिस्टम (एमएमएआरपीएस) का इस्तेमाल कर मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि इस बार मानसून पहले से बेहतर होगा। उत्तर प्रदेश को यह जमकर भिगोएगा। उत्तर प्रदेश में बलिया के रास्ते मानसून की आमद 15 जून के आसपास होती है। इसी समय राजधानी में प्री-मानसून एक्टीविटी शुरू हो जाती हैं। पर इस बार उत्तर प्रदेश में 10 जून के आसपार मानसून के दस्तक देने की संभावना है। वहीं राजधानी में इसकी आमद 15 से 18 जून के बीच हो सकती है।

23 से विक्षोभ देंगे राहत

पूर्वी यूपी के ऊपर बन रहा सरकुलेशन 23 मई से गर्मी से राहत देगा। इसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर भी राजधानी और आसपास के जिलों पर पड़ेगा। इससे अगला सप्ताह गर्मी से राहत भरा होगा। लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पहले तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर सरकुलेशन से राज्य के कई जिलों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभों के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों का मौसम बदलेगा। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर तैयार पश्चिमी विक्षोभों का रुख जम्मू एवं कश्मीर की तरफ है।

लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि इस झुलसाती गर्मी से लोगों को जल्दी ही राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मॉनसून थोड़ा पहले ही आ सकता है। उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों को गर्मी से राहत मिलेगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button