अमेठीउत्तर प्रदेश

मांगों के समर्थन में कर्मचारियों के साथ MLC ने किया उपवास ।

संजय गांधी अस्पताल गेट पर कर्मचारियों का सत्याग्रह जारी।

संजय गांधी अस्पताल गेट पर कर्मचारियों का सत्याग्रह सातवें दिन जारी रहा। एसएलसी ने कर्मचारियों के साथ उपवास किया।

 

 पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कर्मचारियों का‌ समर्थन किया।

बीते 18 तारीख को शासन एवं प्रशासन की ओर से संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर एवं सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। संजय गांधी अस्पताल बंद होने के बाद वहां तैनात करीब 500 से अधिक कर्मचारी बेरोजगार एवं भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। कर्मचारी सत्याग्रह कर अपनी आवाज शासन और सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। गांधी जयंती पर सोमवार को कांग्रेस पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने आंदोलन कर्मचारियों को समर्थन देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह एवं यूनियन अध्यक्ष संजय सिंह गांधी जयंती पर उपवास रखकर कर्मचारियों के साथ सत्याग्रह किया। उन्होंने सांसद स्मृति ईरानी पर हमला बोला। लोगों की जान बचाने वालों कोई इस तरह आंदोलन करना पड़ रहा है यह आजाद भारत की पहली घटना है अस्पताल को बंद किया जा रहा है। जिले में इस कदर खौफ हो गया है कि कोई भी डॉक्टर मरीज भर्ती नहीं कर रहे हैं। मरीजों को ऐसे में मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है। कहा कि हम पीछे हटने वाले नहीं हैं जेल में भी सत्याग्रह करेंगे। अस्पताल खुलने तक हम लोगों का सत्याग्रह जारी रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने राखी भी बधवाई। वरिष्ठ कर्मचारी अरविंद श्रीवास्तव और यूनियन के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि अस्पताल बंद होने के चलते समय से उपचार नहीं मिल पाने के कारण टेरी निवासी राम लखन की 55 वर्षीय पत्नी सरजू देवी का निधन हो गया। वहीं इसी गांव के निवासी लालता पत्नी श्रीमती की हालत गंभीर है। आर्थिक तंगी के चलते लखनऊ व अन्य स्थानों पर नहीं ले जा सकते हैं। जिले के सरकारी अस्पताल में पर्याप्त संसाधन नहीं है। ऐसे में सस्ता इलाज करने वाला अस्पताल बंद है। मरीज इलाज के लिए परेशान है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। कर्मचारी एवं क्षेत्र की जनता और मरीज का हित देखते हुए अस्पताल का संचालन कराया जाए। कर्मचारी मरीजों एवं अपनी रोजी-रोटी के संकट को देखते हुए आर पार की लड़ाई कर करने को तैयार हैं। अगर संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस बहाल नहीं किया जाता तो हम लोग अपनी अंतिम सांस तक आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। सत्याग्रह स्थल पर कर्मचारियों ने उग्र रूप से नारेबाजी करते हुए लाइसेंस बहाली एवं संचालन की आवाज बुलंद की। इस मौके पर संजय सिंह अरविंद श्रीवास्तव बृजेश कुमार सिंह विनोद कुमारी सिंह विपिन श्रीवास्तव अवधेश तिवारी अनिल शुक्ला शिवांशु मंजू नायर शिव प्रकाश साधना कामाख्या गुड्डी देवी ममता समेत कर्मचारी संघ पैरामेडिकल स्टाफ नर्सिंग स्टाफ समेत कॉन्ट्रैक्ट वर्कर मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button