उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सफल ऑपरेशन के बाद मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान की जल्द होगी क्षेत्र में वापसी

लखनऊ। अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर से विधायक चन्द्रभानु पासवान का मेदांता अस्पताल में एक माह पूर्व हुए ऑपरेशन प्रक्रिया के बाद डॉक्टरों ने बेडरेस्ट की सलाह दी थी लेकिन स्वास्थ्य पुनः बिगड़ने के कारण उनके परिजनों व शुभचिंतकों ने दोबारा मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया और डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन की सलाह दी और अब जबकि ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो चुका है और जल्द ही विधायक स्वस्थ होकर जनता के बीच पहुंचेगे।

वहीं विधायक से मुलाकात कर लौटे इमरान ख़ान ने बताया कि जो विरोधी विधायक के लिए अफ़वाह फैला रहे थे कि मिल्कीपुर विधायक बीमारी का बहाना करके जनता से दूरी बनाए हुए है वो सभी लोग बेनक़ाब हो चुके है और जनता सबकी असलियत जान चुकी है। ऐसे भी समय में विधायक जी का पूरा परिवार मिल्कीपुर जनता के सुख दुःख में सदैव उपस्थित है।

धन्य है मिल्कीपुर की जनता और धन्यवाद है विधायक जी और उनके परिवार को। डॉक्टर के निर्देश पर अभी कुछ दिन और लगभग बेड रेस्ट पर रहना है। उसके बाद विधायक जी सबके बीच उपस्थित रहेंगे। वहीं आगे बताया के विधानसभा की जनता अपने लोकप्रिय विधायक से मिलने के लिए लगातार अस्पताल आ रही है और अपने विधायक जी के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी रहकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर रही है!

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button