अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मिल्कीपुर उपचुनावः सपा की महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव अपने ही नेताओं पर भड़कीं, भावुक होकर कह दी ये बात

अयोध्याः मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में सांसद डिंपल यादव ने गुरुवार को रोड शो किया। इस दौरान सांसद प्रिया सरोज भी मौजूद थीं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का अयोध्या एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जुटे थे। इस दौरान अयोध्या एयरपोर्ट पर सपा महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव भी अपनी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची थी लेकिन उन्हें एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश नहीं मिला।

सपा जिलाध्यक्ष पर भड़की सरोज यादव 

अयोध्या एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश नहीं मिलने पर सपा की महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव का अपने ही पार्टी के नेताओं पर भड़क गईं। उन्होंने जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव व अन्य नेताओं पर धोखेबाजी करने का आरोप लगाया। सरोज यादव ने कहा कि वह जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई है लेकिन उन्हें डिंपल यादव का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश नहीं कराया गया। भावुक होते ही हुए उन्होंने कहा कि आधी आबादी को इज्जत नहीं मिल रही है।

जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव पर लगाया गंभीर आरोप

सपा की महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव हम डिंपल यादव से मिलना चाहते थे। लेकिन हमें मिलने नहीं दिया गया। हमारे जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की वजह से हम लोग अंदर नहीं जा पाए। ये उनकी कमी है। ऐसा लगता है कि वे खुद नहीं चाहते कि जिले में महिला संगठन मजबूत हो।

 डिंपल यादव ने 8 किमी किया रोड शो

बता दें कि सांसद डिंपल यादव का रोड कुमारगंज से लगभग 8 किलोमीटर का रास्ता तय कर मिल्कीपुर पहुंचा। यह रोड शो रायबरेली हाईवे पर चल रहा था। डिंपल यादव ने जगह-जगह लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगा। डिंपल यादव को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। बता दें कि मिल्कीपुर में पांच फरवरी को मतदान होगा और रिजल्ट आठ फरवरी को आएगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button