उत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबरलखनऊ

मैडम कमिश्नर… लखनऊ की अवैध आम मंडी वहीं पर, फटकार के बाद भी नहीं हटा बाजार

मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान दिए थे अवैध आम मंडी को तत्काल हटाने के निर्देश

लखनऊ,  : सड़क हादसे के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए मुख्यमंत्री का सख्त आदेश है कि हाईवे किनारे किसी तरह का कारोबार नहीं किया जाएगा और न ही मार्ग पर वाहन खडे़ होंगे। इसके बाद भी मलिहाबाद में हाईवे किनारे अवैध आम मंडी मनमाने तरीके से रविवार को शुरू हो गई। मंडलायुक्त (कमिश्नर) डॉ. रोशन जैकब की फटकार का भी असर नहीं दिखा। आढ़तियों की जिद और स्थानीय पुलिस-प्रशासन के संरक्षण के आगे वह भी बेबस दिखीं। जिनकी फटकार और निर्देश के बावजूद अवैध मंडी समय रहते नहीं हटाई गई। अब इस अवैध कारोबार से किसी की जान जाए, घंटों जाम लगे या राजस्व को करोड़ों रुपये की चपत लगे इसकी जिम्मेदारों को कोई परवाह नहीं है।

इसे पुलिस-प्रशासन की अनदेखी नहीं बल्कि संरक्षण कहा जाए तो गलत न होगा। जिनकी आंखों के सामने ही मलिहाबाद में हाईवे किनारे अवैध आम मंडी सजी और कार्रवाई करने के बजाय जिम्मेदार चुपचाप देखते रहे। मंडी समिति और आढ़तियों ने अवैध आम मंडी से नुकसान बताकर खुलकर विरोध किया और आवंटित दुकानें वापस करने तक की चेतावनी दी। फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ा।

2025 (11)

शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने स्वयं अवैध आम मंडी का निरीक्षण किया था और एसडीएम को फटकार लगाकर तत्काल मंडी हटाने के निर्देश दिए थे। विशिष्ट मंडी के आढ़तियों की समस्याओं से जिलाधिकारी को फोन पर अवगत भी कराया था। इसके बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा यह हुआ कि 1 जून से हाईवे किनारे अवैध आम मंडी में कारोबार शुरू हो गया। पहले दिन कारोबार हल्का रहा लेकिन, पल-पल हाईवे पर जाम के हालात रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button