उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को लगा दोहरा झटका, SP में शामिल होने के ऐलान के साथ ही दर्ज हुई FIR

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) की वोटिंग से पहले कांग्रेस को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में, खासतौर से वेस्ट यूपी में बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस को इस बार दोहरा झटका पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद (Imran Masood) और कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने दिया है. दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस से अलविदा कहते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि मसूद के एसपी में जाने के बाद सहारनपुर समेत पश्चिम की कई विधानसभा सीटों के समीकरण बदलेगा और कांग्रेस को सीधे तौर पर नुकसान होगा. वहीं इमरान के साथ सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने भी एसपी में शामिल होने का ऐलान किया है. जबकि इमरान के जुड़वा भाई नोमान मसूद आरएलडी छोड़कर बीएसपी में शामिल हो गए हैं. इसे एसपी-आरएलडी गठबंधन के लिए सियासी नुकसान माना जा रहा है.

दरअसल मसूद के एसपी में जाने की चर्चा काफी पहले थे ही थी और सोमवार को उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया. वहीं मसूद ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का भी ऐलान किया और बताया जा रहा है कि वह जल्द ही एक बड़ी रैली में पार्टी की सदस्यता लेंगे. इमरान मसूद इन दिनों कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और वह राज्य में एसपी और कांग्रेस के गठबंधन की वकालत कर रहे थे. हालांकि इसके लिए ना तो एसपी और ना ही कांग्रेस तैयार थी. जबकि पिछले दिनों ही इमरान मसूद ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी और अपने समर्थकों से सलाह-मशविरा करने के बाद फैसला लेने की बात कही थी.

मसूद के साथ ही कांग्रेस विधायक ने पार्टी को कहा अलविदा

मसूद ने सोमवार को अपने सियासी फैसलों के लिए बैठक बुलाई थी और बैठक में सहारनपुर देहात के कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर समेत समर्थकों ने इमरान मसूद पर कोई भी फैसला लेने का अधिकार छोड़ दिया था. इसके बाद इमरान मसूद ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है, लेकिन राज्य के मौजूदा हालात में सिर्फ एसपी ही बीजेपी को हरा सकती है. लिहाजा वह एसपी में शामिल हो रहे हैं.

मसूद के जुड़वा भाई हुए बीएसपी में शामिल

फिलहाल सोमवार को ही एसपी-आरएलडी गठबंधन को भी वेस्ट यूपी में सियासी नुकसान हुआ है और मसूद के जुड़वा भाई गंगोह के पूर्व अध्यक्ष काजी नोमान मसूद ने कार्यकर्ताओं के साथ आरएलडी छोड़कर बीएसपी में शामिल हो गए हैं. नोमान इससे पहले कांग्रेस में थे और 2019 में विधानसभा उपचुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे और इसके बाद वह आरएलडी से जुड़ गए.

एसपी में शामिल होते ही मसूद पर दर्ज हुआ केस

इमरान मसूद ने सोमवार सुबह अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और इस बैठक की जानकारी उन्होंने पुलिस प्रशासन को नहीं दी थी. इस बैठक में आचार संहिता के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइन का काफी उल्लंघन हुआ. इसके बाद एलआइयू और पुलिस रिपोर्ट के आधार पर शाम तक इमरान मसूद समेत 300 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button