उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

होली वाले दिन निकाली गई भगवान नरसिंह की यात्रा

लखनऊ। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ- लखनऊ द्वारा श्री नरसिंह भगवान होलिकोत्सव यात्रा समिति के तत्वावधान में होली वाले दिन,रंगोत्सव पर्व का आयोजन ऐशबाग रामलीला मैदान में किया। कार्यक्रम  में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख  स्वांत  रंजन जी ने उपस्थित समाज को संबोधित  करते कहा  कि हिंदुओं का प्रत्येक उत्सव आनंद का उत्सव रहता है,समस्त हिन्दू जनमानस देश में ही नही अपितु पूरे विश्व में सामाजिक समरसता का यह पर्व होली बड़े उल्लास एवं  धूमधाम से मनाया जाता है। होलिकोत्सव असत्य पर सत्य का,अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है।

यह सामाजिक समरसता का अद्भुत परिचायक है इसे समस्त जाति धर्म पन्थ सम्प्रदाय के लोग बड़ी धूम धाम से मानते है। स्वान्त द्वारा पुनः स्मरण कराया गया की अभी हाल में ही प्रयागराज में आयोजित सामाजिक समरसता  के महाकुंभ पर्व में करोड़ों की संख्या में नर नारी बाल ब्रंद एक साथ एक घाट पर स्नान कर रहे थे ,पूर्व काल में कुछ भ्रम फैलाया गया,परन्तु अब हिन्दू समाज जाग्रत है । संघ की प्रार्थना और श्री नरसिंह भगवान की आरती के पश्चात रामलीला मैदान से रंगोत्सव यात्रा  प्रारम्भ होकर पीली  कालोनी ,मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः रामलीला मैदान में समाप्त हुई ।

यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरी यात्रा में सभी लोग  भांगड़ा  डी.जे की धुन पर थिरकते  रहे।  यात्रा की एक विशेषता थी कि केवल भगवा रंग का गुलाल ही प्रयोग हुआ , कई कुन्तल भगवा गुलाल,गुलाब के फूल से वातावरण भगवा मय हो गया। यात्रा में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रचारक अनिल एवं अवध प्रांत के प्रचारक कौशल,विभाग प्रचारक अनिल जी , संजय जी ,हरिश्चंद्र अग्रवाल प्रशान्त भाटिया,तारा, सुरेंद्र बक्शी ,अनुज भाग कार्यवाह ,हरि कुमार , अभय उपाध्याय निखिल स्थानीय,प्रतिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे, यात्रा में लगभग 600 लोगों ने भाग लिया।

यात्रा का प्रमुख उद्देश्य होली के सम्बंध समाज में फैली क़ुरीति ऊंच नीच तथा भेद भाव को समाप्त कर समरस स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। होली का त्योहार आपसी भाई चारा प्रेम तथा सौहार्द पूर्ण वातावरण निर्माण कर ,होली के सम्बंध में व्याप्त नकारात्मक की छवि को समाप्त करना ,एवम्  स्वच्छ वातावरण निर्माण करना है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button