उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सपा-बसपा-कांग्रेस को जनता वापस नहीं आने देगी : केशव प्रसाद मौर्य

  • अखिलेश यादव महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के सामने प्रदेश का पूरा विजन रखा। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी के आठ साल उत्कर्ष के हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस को अब जनता वापस नहीं आने देगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने के एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने आपके साथ संवाद किया है। यह आठ वर्ष यूपी के उत्कर्ष के साल हैं। 2027 में तीसरी बार हमारी सरकार बनने जा रही है। 2027 में 2017 दोहराने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2027 ही नहीं, बल्कि 2047 तक कमल खिलाएंगे। सपा, बसपा और कांग्रेस को जनता वापस नहीं आने देगी, ऐसा हमें भरोसा है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव के उस नारे पर भी मौर्य ने टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी बदहाल है। मौर्य ने इस पर कहा कि 8 साल में समाजवादी पार्टी बुरी तरह से बदहाल और बर्बाद हो चुकी है। भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है। जनता लगातार प्रगति कर रही है। गरीब, मजदूर और किसान के उत्थान के लिए अनेकों कार्य हो रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। किसी और से बयान दिलवाकर समर्थन कर रहे हैं। इसकी सजा 2027 में जनता समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाकर देगी।
भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अपनी सरकार के विकास कार्यों का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। इस दौरान 8 वर्षों में यूपी में सरकार के कामकाज पर “एक झलक” रिपोर्ट कार्ड डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई और पुस्तिका का विमोचन किया गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button