उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

JEE Mains में फेल होने पर जज के बेटे ने किया सुसाइड; मां ने छिपा दिया था मोबाइल, लैपटॉप पर देखा रिजल्ट

लखनऊ: राजधानी में जज के बेटे ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली है. एडीजी 5 विवेकानंद के बेटा काफी दिनों से आईआईटी जेईई के एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट को लेकर परेशान था. बुधवार को रिजल्ट देखते ही जज के बेटे ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

राजधानी के बटलर हाउस में रहने वाले एडीजे 5 विवेकानंद की नौकरानी सुषमा ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे जज साहब, उनकी पत्नी और उनका इकलौता बेटा अजितेश खाना खाने के बाद सोने चले गए. रात करीब 1 बजे जब जज साहब की पत्नी बेटे को देखने उसके कमरे में पहुंचीं, तो दरवाजा अंदर से बंद था.

काफी देर तक खुलवाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो तोड़कर सभी अंदर गए तो देखा की बेटे अजितेश (19 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर हजरतगंज पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मां ने चार दिन पहले डर से छिपा दिया था मोबाइल : नौकरानी सुषमा ने बताया कि, जज साहब का बेटा अजितेश पिछले कुछ समय से अपने रिजल्ट को लेकर परेशान था. उसने आईआईटी जेईई का एंट्रेंस एग्जाम दिया था. बेटे अजितेश की परेशानी को देखते हुए उसकी मां ने चार दिन पहले उसका मोबाइल लेकर अपने पास रख लिया था, ताकि वह रिजल्ट न देख पाए और कुछ अनहोनी न कर दे.

लेकिन, बुधवार रात जब रिजल्ट आया तो उसने अपने लैपटॉप में रिजल्ट देख लिया और रिजल्ट ठीक न आने पर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया. वहीं हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे वैसे कार्रवाई की जायेगी.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button