उत्तर प्रदेशसीतापुर

सपा सरकार में सड़कों पर महिलाओं का निकलना दूभर थाः गीता शाक्य

सीतापुर: जिले में बिसवां कस्बे के रामलीला ग्राउंड पर रविवार को भाजपा की ओर से मातृशक्ति सम्मलेन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पाण्डेय और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने शिरकत की. गीता शाक्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों ने महिलाओं को वो सम्मान नहीं दिया, जो भाजपा की सरकार ने दिया है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडाराज इतना हावी था कि महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी. सड़कों पर महिलाओं का निकलना दूभर था, गुंडे सरेआम महिलाओं से छेड़खानी करते थे. जब से प्रदेश में भाजपा सत्ता में आई है बहन-बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं. मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है. अब महिलाएं पहले से ज्यादा सशक्त हैं.

गीता शाक्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शादी होने तक तमाम कल्याणकारी योजनायें चलाया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष जनधन योजना की आलोचना कर रहा था लेकिन महामारी के दौरान भाजपा सरकार के इसी जनधन योजना के तहत लोगो को सहायता मिली है. उन्होंने सम्मलेन में उपस्थित महिलाओं से प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील की. विशिष्ठ अतिथि चेतना पाण्डेय ने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सशक्त करते हुए प्रदेश स्तर पर नेत्तृव सौंपकर अपनी अलग पहचान बनाने का मौका दिया है.

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया. इसके बाद स्थानीय नेताओं ने फूल माला व स्मृति चिह्न भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया. इस मौके पर विधायक महेंद्र सिंह यादव ने पूर्व में दुर्घटना में दिवंगत हुए युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अवस्थी एवं सदस्य आकाश मिश्रा तथा पुलिस कस्टडी में मारे गए मास्टर कॉलोनी निवासी रवि त्रिवेदी के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए 51- 51 हजार की धनराशि भेंट की. अंत में आगंतुकों का आभार कार्यक्रम संयोजक महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन प्रभा पाण्डेय व्यक्त किया.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button