उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

IPS वृंदा शुक्ला की हो रही चर्चा, बाहुबली मुख्तार के रिश्तेदार को अरेस्ट करवाने के बाद बटोरीं सुर्खियां

चित्रकूट जेल में कई अनाधिकृत गतिविधियां चल रही थी। इन गतिविधियों को भारतीय पुलिस सेवा की महिला अफसर वृंदा शुक्ला ने रोक लगाई है और इसके बाद वो चर्चा में आ गई है। उनके साहस भरे कदम से उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे है। आईपीएस वृंदा शुक्ला ने चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी और बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू निकहत अंसारी को गिरफ्तार किया है।

आईपीएस वृंदा ने बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू को गिरफ्तार कर फिर से सुर्खियां बटोर ली है। जानकारी के मुताबिक निकहत अंसारी नियमों की अवहेलना करते हुए जेलर के कमरे में अपने पति अब्बास अंसारी से रोज मिलने जाती थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 महीने से अब्बास अंसारी जेल में बंद है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जेल प्रशासन को भी थी। जेल प्रशासन के इस पूरे मामले में शामिल होने के बाद भी बहादुरी दिखाते हुए महिला अधिकारी एसपी वृंदा शुक्ला ने बाहुबली के खिलाफ ये कदम उठाया। आईपीएस के साथ ही वो चित्रकूट जिले की कप्तान भी है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की रगौली जेल में गैर कानूनी तरीके से अब्बास अंसारी अपने पत्नी निकहत अंसारी से मुलाकात करता था। दोनों की मुलाकात पुलिस प्रशासन की जानकारी में जेल के अंदर जेलर के कमरे में होती थी। ये भी सामने आया है कि दोनों लंबे समय से इस तरह से मिलते थे। इसकी जानकारी मिलते ही आईपीएस वृंदा ने उन्हें सादे कपड़ों में पकड़ा और गिरफ्तार किया। निकहत की तलाशी के दौरान उसके पास के आपत्तिजनक सामग्री मिली है। उसके पास से सऊदी अरब की मुद्रा रियाल भी मिली है।

माना जाता है कि एसपी वृंदा शुक्ला सामान्य लोगों के लिए काफी सहज और सरल है। वो पीड़ितों के लिए काफी नरम रुख रखती है। मगर अपराधियों और बदमाशों के लिए उनका रवैया काफी सख्त है। वृंदा शुक्ला सिर्फ अपनी ड्यूटी को आम ड्यूटी के तौर पर नहीं करती है। वो महिलाओं, बच्चों, पीड़ितों और शोषितों को इंसाफ दिलाने में आगे रहती है। यही नहीं कई मुद्दों पर उनके द्वारा लिखे लेख अखबारों में प्रकाशित होते रहते है।

बता दें कि आईपीएस वृंदा शुक्ला की स्कूली पढ़ाई हरियाणा के कार्मल कॉन्वेंट और कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से हुई है। पुणे के महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ इंडिया से उन्होंने हायर एजुकेशन ली है। उन्होंने आगे की पढ़ाई अमेरिका के ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी से की। यूएस के बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशल साइंस से भी उन्होंने डिग्री ली। उन्होंने आईपीएस बनने के लिए अमेरिका में पढ़ाई के दौरान की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने वर्ष 2014 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की।

बता दें कि आईपीएस वृंदा की शादी हो चुकी है और उनके पति अंकुर अग्रवाल भी उत्तर प्रदेश पुलिस में चंदौली के पुलिस कप्तान पद पर तैनात है। अंकुर और वृंदा दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। वृंदा के पति अंकुर वर्ष 2016 में भारतीय पुलिस सेवा में आए। वृंदा को शुरू में नागालैंड कैडर मिला जबकि उनके पति अंकुर को बिहार कैडर मिला था। दोनों की शादी वर्ष 2019 में हुई थी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button