उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

Good News: UP में PRD जवानों का बढ़ा भत्ता, योगी कैबिनेट बैठक में इन 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अयोध्या में बनेगा डे केयर स्कूल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में लगभग 26 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब इन्हें 395 रुपये के बजाय ड्यूटी भत्ते के तौर पर 500 रुपये दिए जाएंगे। इसका लाभ प्रदेश के 35 हजार पीआरडी जवानों को मिल सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गयी।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को बताया कि प्रस्ताव के तहत पीआरडी जवानों का भत्ता 395 रुपये से बढ़ाकर अब इसे 500 रुपये कर दिया गया है। मौजूदा समय में प्रदेश में 34 हजार से अधिक पीआरडी जवान तैनात हैं और इस बढ़ी हुई राशि का लाभ इन सभी जवानों को मिल सकेगा।

 

 

उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 15 प्रस्ताव रखे गए, जिसमें 13 को स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि ड्यूटी भत्ते में यह 105 रुपये की वृद्धि एक अप्रैल 2025 से लागू मानी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस पर प्रदेश सरकार पर 75 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आयेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 34092 पीआरडी स्वयंसेवक हैं, जिन्हें इसका लाभ मिलेगा। प्रस्ताव के क्रियान्वयन के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों की 30 दिन की उपस्थिति के आधार पर ड्यूटी भत्ते में 3150 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी हो जायेगी।

इसके अलावा बैठक में वित्त विभाग का भी प्रस्ताव रखा गया जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सहकारी समितियां और पंचायत लेखा परीक्षा सेवा नियमावली 2025 पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। अभी तक जो प्रमोशन के पद थे वो ज्यादा थे और नीचे के पद कम थे। अब इस पिरामिड को ठीक किया गया है। इसके अंतर्गत अब नीचे वाले पद ज्यादा किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत कुल 1307 पदों में से 150 पदों को उच्चीकृत करते हुए सहायक लेखा परीक्षाधिकारी के पूर्व सृजित 255 पदों में सम्मिलित कर सहायक लेखा परीक्षाधिकारी के कुल 405 पद एवं 1307 पदों में से 464 पद निम्नीकृत करते हुए लेखा परीक्षक के रूप में सृजित 436 पदों में सम्मिलित कर लिया गया है। यानी नीचे के पद कुल 900 हो गए। पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत नीचे के पद ज्यादा होंगे और ऊपर धीरे-धीरे कम होते चले जाएंगे।

 

 

अन्य प्रस्तावों में अयोध्या जिले में सीतापुर आई हॉस्पिटल की सरप्लस ज़मीन पर 300 बेड के हॉस्पिटल का निर्माण होगा। अस्पताल का निर्माण 12798 वर्ग मीटर भूमि पर होगा वहीं यमुना एवं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की क्रॉसिंग अफजलपुर में इंटरचेंज का निर्माण एनएचएआई द्वारा किया जाएगा।

हाथरस में ज़िला अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि का आवंटित की गई है। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर 6.675 हेक्टेयर भूमि 1987 वाले रेट पर दी गई है।

कैबिनेट के फ़ैसले-
  1. अयोध्या में 3 वर्ष से 7 वर्ष के लिए चाइल्ड केयर बनाया जाएगा नजूल भूमि पर, दिव्यांगजन विभाग को निशुल्क भूमि आवंटित की गई है।
  2. अयोध्या में सीता आई हॉस्पिटल की सरप्लस ज़मीन पर 300 बेड के हॉस्पिटल का निर्माण होगा।12798 वर्ग मीटर भूमि।
  3. PRD के जवानों का भत्ता 395 से बढ़कर अब 500 रुपए प्रतिदिन किया गया एक अप्रैल से प्रदेश में 34000 से अधिक PRD जवान हैं।
  4.  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ नियमावली में संशोधन किया गया पिरामिड ठीक करने के लिए जिसमे पुनर्गठन किया गया।
  5. यमुना एवं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की क्रॉसिंग अफजलपुर में इंटरचेंज का निर्माण NHAI द्वारा किया जाएगा ,
  6. हाथरस में ज़िला अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि का आवंटित की गई है। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर 6.675 हेक्टेयर भूमि 1987 वाले रेट पर दी गई है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button