उत्तर प्रदेशबड़ी खबरशाहजहांपुर

अखिलेश यादव के करीबी व्यापारी नेता की फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा

शाहजहांपुर: चुनाव का आखिरी चरण पूरा होते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं पर इनकम टैक्स की छापेमारी शुरू हो गई है. जनपद की नामचीन नमकीन-दालमोठ बनाने वाली कंपनी परी नमकीन फैक्ट्री पर इनकम टैक्स की छापेमारी से हड़कंप मच गया. विनय अग्रवाल फैक्ट्री के मालिक हैं. छापेमारी टीम ने फैक्ट्री मालिक के घर पर भी छापा मारा है. टीम ने दस्तावेज जब्त कर लिए हैं. इनकम टैक्स की छापेमारी से जिले में दूसरे उद्योगपतियों में हड़कंप मचा हुआ है.

सपा नेता और उद्योगपति विनय अग्रवाल समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे थे. लेकिन टिकट ना मिलने की वजह से वह चुनाव नहीं लड़ सके. चर्चा है कि अखिलेश यादव से उनके करीबी संबंध हैं. आज सुबह लगभग 8 बजे इनकम टैक्स की कई टीमों ने रोज़ा क्षेत्र के अटसलिया स्थित उनकी नमकीन फैक्ट्री पर छापा मारा है. इसके अलावा प्रताप एनक्लेव स्थित उनके घर पर भी छापेमारी की गई है.

आधा दर्जन गाड़ियों से आयकर विभाग के अधिकारियों ने मारा छापा. छापेमारी के दौरान किसी को भी फैक्ट्री या घर के अंदर आने-जाने की इजाजत नहीं दी गई है. इनकम टैक्स की कई टीमें लगातार दस्तावेजों की छानबीन कर रही हैं. टीम फैक्ट्री सहित घर पर रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है. इसके अलावा आयकर विभाग की टीम नमकीन कारोबारी से पूछताछ कर रही है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button