उत्तर प्रदेशबड़ी खबररायबरेली

रायबरेली में राहुल गांधी, अखिलेश और तेजस्वी यादव को कलयुग के ब्रह्मा-विष्णु-महेश बताते हुए लगाए गए पोस्टर, मचा हंगामा

रायबरेली: यूपी के रायबरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से पहले विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी को कलयुग का भगवान बताया गया है।

क्या है पूरा मामला?

सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के पहले शहर में एक अलग तरह के पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं। पोस्टर में तेजस्वी, राहुल गांधी व अखिलेश यादव को भगवान का दर्जा दिया गया है। पोस्टर में लिखा गया है, “इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु , महेश।” फोटो में तेजस्वी यादव को भगवान ब्रह्मा का दर्जा दिया गया है और राहुल गांधी को भगवान विष्णु का दर्जा दिया गया है। वहीं अखिलेश यादव को भगवान महेश का अवतार बताया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सपा नेता राहुल निर्मल बागी के द्वारा यह पोस्टर लगवाए गए हैं। वह सपा के लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव पद पर हैं। शहर में लगाए गए पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। पोस्टर के माध्यम से रायबरेली की राजनीति गरमा गई है। बता दें कि आजही राहुल गांधी का रायबरेली का 2 दिवसीय दौरा है और वह विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं।

बुधवार को राहुल का 2 दिवसीय दौरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचने वाले हैं। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और सामाजिक मुद्दों की जानकारी लेंगे। राहुल के दौरे से पहले सपा नेता द्वारा विवादित पोस्टर लगाना राहुल के लिए मुसीबत का सबब साबित हो सकता है। देखना होगा कि राहुल इन पोस्टरों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं क्योंकि पोस्टर में उन्हें कलयुग का भगवान बताया गया है। गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में राहुल गांधी, तेजस्वी के साथ मिलकर बिहार चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच राहुल का यूपी के रायबरेली में भी दौरा प्रस्तावित था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button