अयोध्याउत्तर प्रदेश

भाजपा राज में राजनीति करनी है तो जेल जाने के लिए रहिये तैयार : संजय सिंह

अयोध्या । निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद बुधवार को जनपद पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ नगर निगम क्षेत्र के महाराणा प्रताप वार्ड से विजयी हुई पार्षद अबरूनिशा से मुलाकात कर बधाई दी। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी कई जगहों पर दूसरे व तीसरे स्थान पर रही है। यूपी की जनता से बदलाव का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 5 जून से वह खुद 75 जिलों की यात्रा शुरू करेंगे, जिसके तहत वह पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भाजपा राज में राजनीति करनी हैं, तो उसे लाठी खाने, फर्जी मुकदमा लिखवाने से लेकर जेल जाने तक के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन की ही सरकार बनेगी, इसके इतर कोई सरकार नहीं हो सकती है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button