उत्तर प्रदेशबाराबंकी

परिवार की प्रताड़ना से आहत दिलशाद ने हिन्दू धर्म अपनाया

  • पदाधिकारियों ने दिया आश्वासन हर संभव करेंगे मदद

बाराबंकी। जनपद में मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने परिवार और लोगों की बेवजह प्रताड़ना से तंग आकर अपना धर्म परित्याग कर सनातन धर्म अपना लिया। बुधवार को करीब दोपहर एक बजे एक व्यक्ति क्षेत्रीय विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) कार्यालय पहुंचा। वहां पहले से मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के समक्ष जाकर कहा कि वह मुस्लिम से हिन्दू बनना चाहता है। इसकी वजह जब पदाधिकारियों ने पूछा तो उसने बताया कि वह थाना रामनगर के ग्राम नरैनी पुरवा मजरे दलसराय रहने वाला दिलशाद है।

उसने बताया कि विगत दिनों उसे विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया था। इसके अलावा गांव में अवैध तरीके से बनाई जा रही मस्जिद निर्माण में अपनी सहमति नहीं दर्ज कराई थी। इसके बाद जब उसके परिवार और समुदाय के लोगों को पता चला तो वह सब उसे प्रताड़ित करने लगे। उनकी इसी प्रताड़ना से आहत होकर मुस्लिम धर्म का त्याग कर शीघ्र ही सनातन धर्म अपनाना चाहता है। विहिप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिलशाद को भगवा गमछा ओढ़ाने के अलावा रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button