उत्तर प्रदेशलखनऊ

देश के सबसे बड़े माफिया की गाड़ी में बैठने वाले ओपी राजभर को खतरा कैसा : अनिल राजभर

  • अनिल राजभर ने की प्रेसवार्ता, ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ जमकर बोले हमला

लखनऊ। अपने ही कार्यकर्ताओं से अपने ऊपर हमला करवाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाना उनकी पुरानी मानसिकता है। वे बनारस में भी हमारे खिलाफ चुनाव लड़ने के समय भी उन्होंने किया और वे अपने ही लोगों से हमला करवाकर भाजपा व वकीलों पर आरोप लगाए। वे तो खुद माफिया हैं। इस देश के सबसे बड़े माफिया की गाड़ी में बैठकर वे चलते हैं। ये बाते प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने एक प्रेस वार्ता में कही।

वे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर हुए हमले के संबंध में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वे नौटंकीबाज हैं। वे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का कुत्सित प्रयास करते रहते हैं। प्रशासन व समाज को गुमराह करना निश्चित तौर पर एक आपराधिक मसला है। इसके खिलाफ प्रशासन को निश्चित तौर पर कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनके किसी बात को गंभीरता से लेना नहीं चाहिए। मीडिया के लिए भी वे इस समय सिर्फ मनोरंजन का साधन बन गये हैं। अनिल राजभर ने कहा कि चुनाव के बाद समाज के हमारे जो प्रतिनिधि हैं, आज उन लोगों को यहां आमंत्रित किया गया था। चुनाव में भी राजभर समाज की भूमिका रही है, उस पर विचार करने के लिए बैठक बुलाई गयी थी। उन्होंने राजभर समाज को आरक्षण दिये जाने के संबंध में कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार भी समाज के भला के संबंध में एक रिपोर्ट बना रही है।

संघर्ष के रास्ते पर चलकर राजभर समाज को मिलेगा एससी-एसटी आरक्षण का लाभ : अनिल

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि संघर्ष के रास्ते पर चलकर ही राजभर या बियार समाज को एससी-एसटी के आरक्षण का लाभ मिल सकता है। आज इस समाज के लोगों की स्थिति बहुत दयनीय है।

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश ने पिछले पांच वर्षों में जिस तीव्र गति से विकास किया है, उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा आज पूरे देश में हो रही है। हम सभी को भारत मां का सम्मान करते हुए देश हित में कार्य करना है और राष्ट्रवीर सुहेलदेव के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए देश की सेवा करनी है।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में एकजुट होकर विकास के नए आयाम रचने हैं, जिसके लिए यदि कोई त्याग भी करना पड़े तो हमें उसके लिए तैयार रहना होगा। एससी एसटी वर्ग के आरक्षण का लाभ लिए बगैर इस समाज का विकास नहीं हो सकता। प्रदेश की वर्तमान सरकार के द्वारा आरक्षण दिया जाये, इसके लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। इसके लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कहा कि श्रम एवं सेवायोजन विभाग की जो भी योजनाएं संचालित होती हैं, उसकी बुकलेट बनवाकर सभी जिलों में भेजी जाएगी, ताकि आम लोगों को इन सभी योजनाओं की जानकारी हो सके और वे इसका लाभ ले सकें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button