उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्स विभाग, उप मुख्यमंत्री बोले- अस्पतालों में दवाएं के साथ मरीजों की भर्ती और इमरजेंसी सेवाओं को करें पुख्ता

लखनऊ,  उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अस्पतालों में दवाएं, मरीजों की भर्ती व इमरजेंसी सेवाओं को और पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। आगामी त्यौहार व भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को अपरिहार्य कारणों के अलावा अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री के सोमवार को जारी निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पत्र जारी किया है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था और बेहतर रहे। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष टीमें बनाई जाएं। ताकि मरीजों को इलाज हासिल करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

उन्होंने कहा कि 102, 108 व एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवाएं भी क्रियाशील रखी जाएं। मरीजों को नजदीक के सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया जाए। अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं का इंतजाम रखें। खासतौर पर गर्मी से होने वाली बीमारियों की। एन्टी स्नैक वेनम और एन्टी रैबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। 24 घंटे पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी समेत दूसरे उपकरण क्रियाशील रखे जाये।

ये भी दिए निर्देश :–

-संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए पूर्व में निर्गत दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई अन्तर्विभागीय समन्वय, जन सहभागिता, प्रतिरक्षण, सर्विलॉस, केस बेस्ड एक्टीविटी एवं बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाये।

अस्पताल भवन के स्ट्रक्चर सुरक्षा, अग्निशमन एवं विद्युत सुरक्षा का सतत अनुश्रवण किया जाये।

-अस्पतालों में बिजली एवं पीने के पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।

-गर्मी के मद्देनजर मरीजों एवं तीमारदारों के लिये साफ व ठंडे पानी का इंतजाम किया जाये।

 

 

-वार्डों व रैन बसेरे में एयर कंडीशन व कूलर का इंतजाम किया जाये।

-तीमारदारों के लिए छायादार स्थान की व्यवस्था की जाए।

-गुणवत्तापरक भोजन मुहैया कराया जाये।

-साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाये।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button