उत्तर प्रदेशमथुरा

पंडित जी के विचारों के अनुरूप करें कार्य : राज्यपाल

  • स्मारक पर दीनदयाल जी को दी श्रंद्धाजलि

मथुरा। फरह दीनदयाल धाम में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के अंतिम दिन रविवार आयोजित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विभिन्न विश्वविद्यालयों से आये कुलपति, प्रोफेसर, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं से कहा कि पं. दीनदयाल जी के विचारों के अनुरूप हम काम करते रहें, स्वयं भी करें और हम सब मिलकर भी करें। उपाध्याय जी ने समाज सेवा में लिए अपना पूरा जीवन त्याग किया।

राज्यपाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए, महिलाओं की उन्नति के लिए, बच्चों की शिक्षा के लिए, अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए और समाज में सामन्जस्य, शांति, सद्भाव तथा जाति-जाति तक कोई विवाद न हो ऐसा काफी कुछ हम लोगों को उपाध्याय जी के विचारों से सीखने को मिलता है। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि उपाध्याय जी के विचारों को हमें धरातल पर उतारना है और यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वे जन जन तक पहुंचे। देश के बड़े बड़े विश्वविद्यालयों में जो छात्र पढ़ते हैं, वे जब उस विश्वविद्यालय से बाहर जाये तो उन विचारों को आगे बढ़ायें, यह उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, सुविधा एवं सुरक्षा के लिए अधिक प्रयास करने की जरूरत है। महिलाओं को शिक्षित कर हम समाज में बदलाव ला सकते हैं और यही बदलाव एक उन्नत देश की नींव होती है।

राज्यपाल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर उतारना है। यह नीति बहुत ही अहम है क्योंकि भारत सरकार ने इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सभी विचारों को समाहित किया है। यह नीति जब प्राइमरी स्कूलों, अंग्रेजी स्कूलों, आंगनबाड़ी, कॉलेज, विश्वविद्यालय में लागू होगी तो हम उपाध्याय जी के विचारों से देश को आगे ले जा सकते हैं। हमें बदलते हुए समय के अनुरूप शिक्षा नीति में भी बदलाव लाने चाहिए और शिक्षा क्षेत्र में नये प्रकार के प्रशिक्षण, रिसर्च आदि करवाना चाहिए, जो आज के जीवन के लिए लाभदायक हो।

श्रीमती पटेल ने कहा कि हमें समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। बच्चों को रिसर्च के दौरान किसानों के पास स्वयं जाकर किसानों की समस्याएं समझनी चाहिए और उन्हें नये-नये अविष्कारों के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सतर्क रहना चाहिए और जीवन में आ रही सभी परेशानियों का सामना पं. दीनदयाल जी के आदर्शों एवं विचारों से सीख लेते हुए समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

राज्यपाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

इससे पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पं. दीनदयाल उपाध्यायजी के जन्मदिवस के अवसर पर पं. दीनदयाल धाम स्थित स्मारक भवन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा ज्योतिराव फुले पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का अवलोकन किया। राज्यपाल ने वहां की महिला ग्राम प्रधान से भेंट की।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button