उत्तर प्रदेशलखनऊ

शासन-प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो चुका है: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पूरे सरकारी तंत्र को भ्रष्ट बना दिया है। भाजपा के नेता और अधिकारी मिलकर प्रदेश को लूट रहे हैं। बजट का बंदरबांट हो रहा है। जनता के धन का दुरूपयोग हो रहा है। भाजपा सरकार प्रदेश को खोखला बना रही है। शासन-प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो चुका है। पूरी सरकार में बेईमानी लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा नेताओं और अधिकारियों को जहां भी मौका मिल रहा है, दोनों हाथों से लूट रहे है।

यादव ने कहा कि जीएसटी विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार का खुलासा भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली को उजागर कर रहा है। अधिकारियों ने सैकड़ों करोड़ की काली कमाई कर बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद फरोख्त की। नामी बेनामी सम्पत्तियाँ और जमीनें खरीदी। यह लूट सरकार की मिली भगत से हो रहा है। भ्रष्टाचार और लूट के ऐसे कई मामले हैं। यही काम तो भाजपा के नेता और उनके समर्थक अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी समेत अन्य जिलों में भी कर रहे है। जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री, रजिस्ट्रियां हुई है। रजिस्ट्रियां कराने वाले और कुछ ही घंटों में जमीनों से करोड़ों मुनाफा कमाने वाले सब भाजपा के समर्थक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर तरह का अवैध कार्य हो रहा है। इन कामों को सत्ता का संरक्षण है। अवैध खनन, गरीबों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा, जानवरों का अवैध व्यापार इस सरकार की पहचान बन चुकी है। निर्माणकार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। जल जीवन मिशन योजना तो लूट की योजना बन गयी है। कई जिलों में पानी की टंकियां फट गयी। पानी के लिए बिछायी गयी पाइपें फट गयी। इस सरकार में बनते ही कई जगह सड़कें टूट गयी। उखड़ गयीं। सड़कों के गड्ढामुक्त योजना के नाम पर बड़ा घपला हुआ।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को हमेशा के लिए खत्म कर देगी। भाजपा सरकार हटेगी तभी जनता को भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, अन्याय, अत्याचार से निजात मिलेगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button