उत्तर प्रदेशमथुरा

सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : केशव प्रसाद मौर्य

  • भाजपा की सरकार आने के बाद पाकिस्तान हुआ है नतमस्तक : डिप्टी सीएम
  • सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुते कर रही है कार्य
  • डिप्टी सीएम ने किया तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र का उद्घाटन

मथुरा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र का उद्घाटन करते कहा कि निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी ने संघर्षों के बिच में रहकर अपने आधारशिला को रखकर विश्व पटल पर भारत के नाम को रोशन किया है।

पार्टी प्रशिक्षण वर्ग जिले के अंदर करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक उत्साह जागृत करने का काम कर रही है। जिससे समय-समय पर उन्हें ऊर्जा मिलती रहे। जिस तरह से पाक का मनोबल पूर्व की सरकार में बढ़ा था भाजपा की सरकार आने के बाद पाक नतमस्तक हुआ है। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन के साथ की समीक्षा बैठक कर अधीनस्थ अधिकारियों से कहा अच्छी सरकार अच्छी सेवा के लक्ष्य को लेकर अधिकारी काम करें, जन सेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद की निर्माणाधीन परियोजनाओं, लाभार्थीपरक योजनाओं, प्रदेश सरकार के लक्ष्यो को प्राप्त करने हेतु बधाई गयी कार्य योजना पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में श्री मौर्य ने आगामी 5 वर्ष में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा, कार्यप्रणाली एवं हर घर के द्वार पर सरकार के लक्ष्य को लागू करने के निर्देश सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अधिकारी सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुये कार्य करें। निर्देश दिए कि लाभार्थी को विकासपरक और सोशल सेक्टर की हर योजना का हर पात्र को दिया जायेगा, भरपूर लाभ दिया जाय। बिना किसी भेदभाव के सरकार निर्माण कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाय। कहा कि आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक रूप से कमजोर लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इन बहुउद्देशीय लक्ष्यों को पूरे मनोयोग से कार्य करते हुये हासिल किया जाए।

श्री मौर्य ने जनपद मथुरा के कलेक्ट्रेट परिसर सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल की कार्य योजना एवं “हर घर के द्वार पर सरकार“ के विषय पर प्रेस वार्ता की। विभिन्न बैठकों के पश्चात जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू वार्ड, महिला वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से उनका हालचाल जाना। कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इन्टीग्रेटेड कोविड कन्ट्रोल कमान्ड सेन्टर वृन्दावन का निरीक्षण किया और डाक्टरों सहित पैरा मेडिकल स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button