अमेठीउत्तर प्रदेश

पहले दोस्ती फिर लड़ाई, अब बात भाजपा और कांग्रेस पर आई

  • अजय राय कल पहुंच रहे हैं अमेठी

अमेठी। अमेठी में सोशल मीडिया पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम सिंह का वीडियो वायरल हुआ। उप्र कांग्रेस के तरफ से भी पोस्ट आने और तत्काल अमेठी में उप्र कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय के दौरे के बाद हमारी टीम की पड़ताल से चौंकाने वाले तथ्य सामने कि ऐसी घटना अक्सर रात को नशे हो जाती थी। एक कांग्रेसी नेता के होटल पर ही हुई यह मार पीट कोई पहली घटना नहीं है।

दरअसल अमेठी में युवक कांग्रेस और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष का आपस में ठीक-ठाक गठबंधन सामने आया। बताया गया दोनों रोज इसी कांग्रेसी होटल और अमेठी के बस स्टैंड पर साथ उठते बैठते थे। खाना पीना खाते थे।

रिस्तेदारी भी थी पर दोस्ती इतनी मजबूत थी कि एक दूसरे की मदद करते थे, शुभम सिंह युवा कांग्रेस ने भाजपा नेता के माँ इलाज उनकी अनुपस्थिति में खुद कराने ले गए थे और शुभम युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होने के पहले उसी भाजपा नेता के घर मे रहते भी थे। कुछ लोगों बताया यह गुट आपसे एक दूसरे की आर्थिक राजनीतिक हर तरह से मदद करता था।

हालांकि अब दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, और दोनों की लड़ाई भाजपा कांग्रेस बन आई है। पर स्थानीय सूत्रों का कहना है की इतने मधुर संबंध के बाद मार पीट और झगडे के बार एफआईआर कराने की नौबत क्यों आई इसकी पड़ताल बाकी है। हालांकि कल उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय अमेठी पहुंच रहे हैं। अमेठी में राहुल गाँधी के चुनाव लड़ने के बाद सुर्खियों बने अजय राय के दौरे की तैयारियां जोर-जोर से हो रही हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button